शख्सियत मनोरंजन

जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड से लेकर खेल सब में माहिर हैं सागरिका

sagirika जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड से लेकर खेल सब में माहिर हैं सागरिका

नई दिल्ली। बॉलीवुड आदाकारा और जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। सागरिका को पहचान दिलाई था चक दे इंडिया के प्रीति सबरवाल के किरदार ने। इस किरदार को बहुत पसंद किया गया।सागरिका ने बॉलीवुड में कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम किया। आइये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से-

sagirika जन्मदिन विशेषः बॉलीवुड से लेकर खेल सब में माहिर हैं सागरिका

फिल्म चक दे इंडिया में हॉकी प्लेयर का रोल अदा करने वाली सागरिका असल जीवन में भी नेशनल लेवल की प्लेयर रह चुकी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वो असल जीवन में भी हॉकी खेलना जानती हैं।इस फिल्म में हॉकी खेलने के साथ कोमल चोटाला से लड़ाई वाली किरदार के चलते भी उन्हें खूब शोहरत मिली।

सागरिका राज घराने से ताल्लुक रखती हैं।उनका जन्म महराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। राज घराने के अलावा सागरिका का ताल्लुक बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विजेंद्र घाटगे से भी है। दरअसल, सागरिका मशहूर एक्टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं। विजेंद्र लीड हीरो तो नहीं लेकिन बतौर सहायक कलाकार कई फिल्मों में काम किया है और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि वो सागरिका के फिल्मों में कदम रखने से ज्यादा खुश नहीं थे। उन्होंने प्रेम रोग, देवदास और झंकार बीट्स में काम किया है।

सागरिका ने 23 नंवबर 2017 को जहीर खान के साथ कोर्ट मैरिज की थी और बाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।इस रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

Related posts

कार्तिक आर्यन ने शुरू किया नया प्रोजेक्ट, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

Shailendra Singh

जानें किस ने लिख डाली चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता

Samar Khan

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 की विजेता बनी जिया ठाकुर

mohini kushwaha