मनोरंजन featured

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 की विजेता बनी जिया ठाकुर

12 42 डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 की विजेता बनी जिया ठाकुर

नई दिल्ली।  काफी समय से चर्चा में रहने वाला शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4’ को फाइनली अपना विनर मिल गया है। बता दें कि ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4’ का खिताब हैदराबाद की जिया ठाकुर ने जीता है। पिछले काफी समय से यह शो काफी अच्छी टीआरपी ला रहा था , लेकिन 17 जून रविवार को इस शो ने अलविदा कह दिया।

12 42 डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 की विजेता बनी जिया ठाकुर

ये भी पढ़े: झुंझुनू के प्रत्यूष को मिली डांस इंडिया डांस की कैप

हैदराबाद की जिया ठाकुर डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4′ का खिताब जीतकर काफी सुर्खियों में आ गई है। बता दें कि वैष्णवी पाटिल जिया की मेंटर थी और इसके साथ ही वैष्णवी पाटिल ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 1′ की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं।

जिया की मेहनत की बात करें तो जिया ने फिनाले के लिए काफी कड़ी मेहनत की थी और महज वो 8साल की है। जिया के साथ फिनाले में एपी रॉकर्स, मान अमित, उर्वा भवसार और तमन गमनु भी थे। डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4’ को जय भानुशाली और शांतनु माहेश्वरी की ओर से होस्ट किया गया था।

ये भी पढ़े:आखिर कौन करेगा KBC को हॉस्ट, बच्चन परिवार की बहु या माधुरी दीक्षित

इस शो के जज के रुप में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और कोरियोग्राफर मर्जी थ, लेकिन चित्रांगदा को कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने रिप्लेस कर दिया था। शो को फाइनल में ‘डांस इंडिया डांस का कंटेस्टेंट रहा राघव भी अपनी फिल्म को अपनी टीम के साथ प्रमोट करते नजर आये थे।

ये भी पढ़े गीता मां के साथ प्रैंक करना पड़ गया भारी, प्रोड्यूसर्स के लाख मनाने पर भी नहीं मानीं और बीच में ही छोड़ा शो

बहरहाल ‘डांस इंडिया डांस का ये शो इस बार का 4सीजन था जो काफी समय से अच्छी टीआरपी ला रहा था हालांकि अब ये शो खत्म हो गया है और अब देखना ये होगा कि ‘डांस इंडिया डांस का सीजन-5 कब तक वापसी करता है।

Related posts

ताजमहल को तोड़ने का विवाद बयान देकर फिर फंसे आजम खां

piyush shukla

डोकलाम विवाद पर बोले बाबा रामदेव, चीनी समान का करें बहिष्कार

Pradeep sharma

लखनऊ: शादी समारोह में घुसकर युवक पर चलाई गोली, आरोपित फरार

Shailendra Singh