featured मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में ऐसे नजर आई आलिया भट्ट

ranveer बर्थडे स्पेशल: रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में ऐसे नजर आई आलिया भट्ट

नई दिल्ली: रणबीर कपूर 37 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने एक शानदार पार्टी दी, जिसमें उनके खास दोस्तों के अलावा तमाम बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह आमिर खान किरण राव, शाहरुख खान गौरी खान, करण जौहर, जोया अख्तर, प्रीतम, अनुराग बसु शामिल हुए। रणबीर कपूर के पापा ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर भी शामिल हुए। इस मौके पर फोटोग्राफर्स की निगाहें आलिया भट्ट पर टिकी हुई थीं, लेकिन वो उनकी तस्वीरों से महरूम रह गए।

वहीं रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे। जबकि आमिर खान इस मौके पर अपमी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्डा के लुक में पहुंचे। वहीं, दीपिका पादुकोण इस पार्टी में रणवीर सिंह से पहले पहुंचीं, हालांकि कुछ देर बाद उनके पति रणवीर सिंह भी रणबीर कपूर की पार्टी में पहुंचे। रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट काफी सिंपल लुक में दिखीं।

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के रूमर्स आए दिन खबरों में छाए रहते हैं। हाल ही में यह खबर भी आई थी कि आलिया भट्ट ने अपनी शादी के लिए सब्यसाची लहंगा ऑर्डर किया है, हालांकि इस पर आलिया का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था। वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म अगली साल रिलीज होगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का जवान शहीद

Rani Naqvi

श्रीकृष्ण जन्माष्टमीः कृष्णमय हुई मथुरा नगरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षा कर्मी

Shailendra Singh

केन्‍द्रीय मंत्री अरूण जेटली ने सीसीआई के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

mahesh yadav