featured दुनिया

इस्लामिक स्कूल से छुड़वाए गए 300 बंधक बच्चे, स्टाफ करता था रेप

nigeria kadua 1 इस्लामिक स्कूल से छुड़वाए गए 300 बंधक बच्चे, स्टाफ करता था रेप

नई दिल्ली। नाइजीरिया के कडुना इलाके में एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल से 300 से ज्यादा लोगों को छुड़ाया गया है। कडुना पुलिस के मुताबिक बंधकों में 100 छात्र जंजीरों में जकड़े हुए थे और इनमें 5 साल तक के बच्चे भी शामिल हैं। बंधक बनाए गए छात्रों ने बताया कि स्टाफ के लोग उनके साथ रेप करते थे।

बता दें कि रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कडुना पुलिस प्रवक्ता याकुबू सबो ने कहा कि ये लोग यहां कुरान की पढ़ाई करने के लिए लाए गए थे। ड्रग्स और बीमारियों से छुटकारा दिलाने का वादा भी किया गया था। बंधक छात्रों के पैरेंट्स को लगता था कि वो बच्चों की जिंदगी सुधारने के लिए भेज रहे हैं।

वहीं कडुना के पुलिस अधिकारी अली जंगा ने बताया कि ये इस्लामिक स्कूल 10 साल से चल रहा था। किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि इस बिल्डिंग में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। तब यहां छापा मारा गया। टीचर्स समेत 8 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

साथ ही पुलिस ने इस जगह को ‘हाउस ऑफ टॉर्चर’ बताया है। एक पीड़ित ने बताया कि वो पिछले तीन महीनों से जंजीरों में बंधा हुआ है। अगर कोई भागने की कोशिश करता तो उसे बांधकर लटका दिया जाता था। यहां रेस्क्यू किए गए कई लोग घायल थे, कई भूखे थे, कई सालों से यहां बंधक बने हुए थे।

Related posts

अनूठी प्रेम कहानी: प्यार में लड़की ने बदलाया अपना जेंडर, बन गई पुरुष, डेढ़ वर्ष तक होगी थेरेपी

Rahul

राफेल डील: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता ने की JPC जांच की मांग

Ankit Tripathi

चीन ने दी अमेरिका को धमकी, अमेरिका से क्यों बौखलाया है चीन?

Mamta Gautam