featured बिहार

शादी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, वरमाला के दौरान दुल्हन के पैर में लगी गोली

download 6 शादी में हर्ष फायरिंग करना पड़ा महंगा, वरमाला के दौरान दुल्हन के पैर में लगी गोली

बिहार के सुपौल में शादी समारोह में हर्षफायरिंग करना लोगों को महंगा पड़ गया। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली सीधे जाकर दुल्हन के पैर में लग गई। जिसके बाद शादी का माहौल गमगीन हो गया।

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन जख्मी

अक्सर शादी समारोहों में लोगों की हर्षफायरिंग करने का बड़ा शौक होता है। लेकिन लोगों को ये नहीं पता होता कि उनकी जरा सी चूक शादी के रंग में भंग डाल सकती है। बिहार के सुपौल जिले में भी कुछ ऐसी ही वारदात सामने आई है। जहां हर्ष फायरिंग के दौरान दुल्हन ही जख्मी हो गई. मामला सुपौल के प्रतापगंज थाना इलाके के गोविंदपुर का है। वरमाला के दौरान हर्षफायरिंग में गोली चलाई गई और ये गोली जाकर दुल्हन केपैर में लग गई।

गोली लगने के बाद भी पूरी की रस्म

गोली चलाने वाले ने अपनी खुशी के लिए शादी की रौनक को फीका कर दिया। दुल्हन के पैर में गोली लगने के बाद भी शादी की रस्मों को तो पूरा कर लिया गया। लेकिन शादी का रंग पूरी तरह से उड़ चुका था। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को पड़ोसी जिले सहरसा ले जाया गया। सहरसा में एक निजी क्लीनिक में दुल्हन का इलाज चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि पैर में गोली लगने से दुल्हन बुरी तरह घायल हो गई थी।

दुल्हन के पैर का करना पड़ा ऑपरेशन

गोली लगने से जख्मी दुल्हन से शादी की रस्में तो पूरी करवा ली गईं। लेकिन दुल्हन के पैर का ऑपरेशन करना पड़ा। सहरसा में डॉक्टरों ने उसके पैर का ऑपरेशन किया जिससे उसकी जान बच सकी। इधर, शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली और दुल्हन के जख्मी होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। हालांकि आसपास के इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रतापगंज से सुपौल में आई थी बारात

बताया जा रहा है कि प्रतापगंज के गोविंदपुर में सुपौल के किसनपुर खाप गांव से बारात आई थी। वर पक्ष दिलीप यादव की बारात में शामिल सभी लोग मंडप के पास ही मौजूद थे। इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि वरमाला के समय एक शख्स हाथ में देसी कट्टा लेकर फायरिंग कर रहा है। जैसे ही दल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालता उससे पहले ही दुल्हन के पैर में गोली लग गई और दुल्हन नीचे बैठ गई। दुल्हन के पैर में गोली लगी देख पूरे शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई।

Related posts

बॉर्डर पर कंस्ट्रक्शन कर रहा था पाकिस्तान, भारतीय सेना की चेतावनी से घबराया, काम रोका

Saurabh

हंगामें की भेंट चढ़ा संसद सत्र, सांसद ने कहा लौटाऊंगा वेतन भत्ता

Rahul srivastava

राजस्थान चुनाव: प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व सामूहिक रुप से करेंगे टिकट का चयन

mohini kushwaha