featured भारत खबर विशेष

मंगल ग्रह से जुड़े ये बड़े रहस्य जो हर किसी को करते हैं हैरान..

mangal 1 मंगल ग्रह से जुड़े ये बड़े रहस्य जो हर किसी को करते हैं हैरान..

मंगल ग्रह सालों से वैज्ञानिकों और आम लोगों के लिए काफी रहस्य से भरा हुआ है। यही कराण है जब भी मंगल ग्रह से जुड़ी हुई कोई जानाकारी सामने आती है तो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है। लेकिन क्या आपको पता मंगल ग्रह से जुड़ी हुईं कुछ ऐसी बातें भी हैं जो हर किसी को अपनी तरफ प्रभावित करती हैं। इन बातों को जानने के लिए इस महीने दुनिया के कई देश मंगल ग्रह पर सेटेलाइट भेज रहे हैं। ताकि मंगल ग्रह के रहस्य पता चल सकें। इसलिए आज हम आपके लिए मंगल ग्रह से जुड़ी हुई खआस जानकारी लेकर आये हैं। जिनके बारे में काफी कम लोग जानते होंगे।

mangal 2 मंगल ग्रह से जुड़े ये बड़े रहस्य जो हर किसी को करते हैं हैरान..
क्या आपको पता है, मंगल सूरज से 14.2 करोड़ मील की दूरी पर है। सौर मंडल में धरती तीसरे नंबर पर है जिसके बाद चौथे नंबर पर मंगल है। धरती सूरज से 9.3 करोड़ मील की दूरी पर है। धरती की तुलना में मंगल ग्रह लगभग इसका आधा है। लेकिन वजन की बात की जाए को मंगल धरती के दसवें हिस्से के बराबर है। मंगल पर एक दिन 24 घंटे 37 मिनट का होता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, मंगल ग्रह पर भयंकर ठंड, धूल भरी आँधी -तूफान पृथ्वी के मुक़ाबले कहीं ज्यादा हैं।मंगल ग्रह पर जीवन पृथ्वी से कहीं ज्यादा अच्छा है। यही कारण है कि, जीवन के तलाश में मंगल ग्रह पर कई देश दिन-रात लगे हुए हैं।

मंगल ग्रह पर गर्मियों में यहाँ सबसे ज़्यादा तापमान होता है 30 डिग्री सेल्सियस और जाड़े में यह शून्य से घटकर 140 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। जो कि, पृथ्वी से काफी हटकर है।

धरती की तरह मंगल में भी साल में चार मौसम आते हैं- पतझड़, ग्रीष्म, शरद और शीत. धरती की तुलना में मंगल में हर मौसम लगभग दोगुना वक्त तक रहता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है, कि जीवन के लिए मंगल ग्रह कितना खास है।

मंगल के वातारण में 96 फ़ीसदी कार्बन डाई ऑक्साइड है, 1.93 फ़ीसदी आर्गन, 0.14 फ़ीसदी ऑक्सीजन और 2 फ़ीसदी नाइट्रोजन है।
इसके साथ ही मंगल ग्रह पर लोहे की मात्रा बहुत अधिक है।

https://www.bharatkhabar.com/open-fortunes-of-laborers/

जब पहली बार वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर लोहे को देखा था तो वो काफी चौंक गये थे। इन्ही सभी कारणों के चलते मंगल ग्रह को लेकर वैज्ञानिकों में होड़ मची हुई है कि, कौन पहले मंगल ग्रह पर जीवन ढूंढेगा। उसी का नतीजा है कि, जुलाई माह में कई देशों ने मंगल पर सेटेलाइट लॉन्च किये हैं। ताकि वहां के रहस्यों के बारे में पता चल सके।

Related posts

बांग्लादेश में 3 लोगों को 1971 के युद्ध अपराध के लिए मौत की सजा

bharatkhabar

20 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

होम लोन लेने के लिए जानिए SBI की स्किम, देखें इन बैंको की भी ब्याज दरें

Trinath Mishra