featured देश

बलूच नेता ब्रह्मदग बुग्ती को मिलेगी भारतीय नागरिकता !

bugti बलूच नेता ब्रह्मदग बुग्ती को मिलेगी भारतीय नागरिकता !

नई दिल्ली।बलूचिस्तान को लेकर भारत की पहल को बलूच नेताओं ने खूब सराहा है। भारत ने विश्व स्तर पर बलूचिस्तान के मुद्दे पर रखा है और इस बात को स्पष्ट किया है कि बलूचिस्तान के लोगों को न्याय मिलना चाहिए। इन सब के बीच सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार बलूच नेता ब्रह्मदग बुग्ती को भारतीय नागरिकता मिल सकती है। पाकिस्तान के एक निजी चैनलजियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की ओर से स्विट्जरलैंड में बसे बलूच नेता को नागरिकता दी जा सकती है। आपको मालूम हो कि लंबे समय से ब्रह्मदाग बुगती भारतीय नागरिकता की मांग करते रहे हैं।

bugti
सूत्रों के अनुसार ब्रह्मदग बुग्ती के सहयोगी शेर मोहम्मद बुग्ती व अजीजुल्लाह बुग्ती को भारत की ओर से नागरिकता दी जाएगी। करीब 15,000 बलूचियों ने अफगानिस्तान में शरण ले रखा है जबकि अन्य 2,000 यूरोपीय देशों में फैले हैं। भारत में ब्रह्मदग बुग्ती के शरण लेने के मुद्दे पर चर्चा के लिए जेनेवा में बलूच रिपब्लिकन पार्टी की ओर से18 व 19 सितंबर को एक बैठक बुलाई गई है।

Related posts

चौथा टेस्ट मैच:  पुजारा ने ठोका शतक, भारत ने ली 27 रनों की बढ़त

mahesh yadav

वसुंधरा सरकार के खिलाफ बीजपी विधायक का ऑडियो वायरल, हार तो होनी ही थी

Vijay Shrer

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 में संशोधन करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है सरकार

mahesh yadav