Breaking News featured देश यूपी राज्य

उन्नाव-कठुआ कांड पर आजम की प्रतिक्रिया, दुनिया में देश की साख हुई खराब

azam khan 2 1457842501 उन्नाव-कठुआ कांड पर आजम की प्रतिक्रिया, दुनिया में देश की साख हुई खराब

रामपुर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव और जम्मू के कठुआ में हुए रेप को लेकर सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में ये कांड हुआ है उससे भारत की छवी दुनियाभर में खराब हुई है। हर शहर और गांव में सैक्स हरैसमेंट की बाढ़ आई हुई है। उन्नाव कांड में आरोपी बीजेपी विधायक को सीबीआई अरेस्ट पर लेने को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक तो सीबीआई आरोपियों को रिमांड पर लिया करती थी। azam khan 2 1457842501 उन्नाव-कठुआ कांड पर आजम की प्रतिक्रिया, दुनिया में देश की साख हुई खराब

ये पहली बार हो रहा है जब आरोपी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि बगैर रिमांड पर लिए हुए अरेस्ट नहीं कहेंगे वो पूछताछ के लिए गए हैं। आजम खान ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आरोपी सत्ता दल के हैं और केंद्र व राज्य में इन्हीं की सरकारे हैं इसलिए इसमें बुरा मानने वाली तो कोई बात ही नहीं है।  वहीं जम्मू के कठुआ में हुई आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी को लेकर आजम खान ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।

आजम ने कहा कि इस कांड पर देश के बादशाह बेहतर राय दे सकते हैं। निर्भया कांड के समय जो शब्द उन्होंने कहे थे वो पूरे हिंदुस्तान की मां-बहनों के कानों में गूंज रहे हैं। बेटी बचाओं का नारा देने वाले बादशाह कहा हैं, देश पूछ रहा है। खान ने कहा कि जिस तरह से ये कांड़ हुआ है उससे भारत की साख पूरी दुनिया में खराब हुई है। हर शहर और गांव में सैक्स हरैसमेंट की बाढ़ आई हुई है, क्योंकि खुद सत्ताधारी लोग ये कर रहे हैं। मेरे शहर में बड़े नेताओं के बेटों को हर तरह से सैक्स हरैसमेंट का अधिकार मिला हुआ है।

Related posts

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नाम पर नई पार्टी बनाने का ऐलान

Rahul

अमेरिका-रूस में बढ़ा तनाव, रूस ने काला सागर में बढ़ाई सैन्य क्षमता

Vijay Shrer

अमरुल्ला सालेह ने खुद को अफगानिस्तान का राष्ट्रपति किया घोषित, अमेरिकी सेना का रेस्कयू जारी

Rahul