featured दुनिया

अफगानिस्तान: राष्ट्रपति अशरफ गनी के राष्ट्र संबोधन के दौरान रॉकेट से हमला

अफगानिस्तान: राष्ट्रपति अशरफ गनी के राष्ट्र संबोधन के दौरान रॉकेट से हमला

नई दिल्ली: काबुल में ईद-उल-अजहा के मद्देनजर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के राष्ट्र संबोधन के दौरान मंगलवार को रॉकेट से हमला किया गया। इस दौरान कई विस्फोट भी हुए। पुलिस प्रवक्ता हशमत स्तानेकजाई ने बताया कि रॉकेट ने अफगान राजधानी में सुबह नौ बजे हमला किया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है, इसके बाद कई विस्फोट हुए।

 

afhganistan attack अफगानिस्तान: राष्ट्रपति अशरफ गनी के राष्ट्र संबोधन के दौरान रॉकेट से हमला

 

 

ये भी पढें:

केरल बाढ़: बारिश ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकार्ड ! यूएई ने की 700 करोड़ रुपये की मदद
YMCA विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कर्मचारी केरल बाढ़ पीड़ितों को देंगे 1 दिन का वेतन

 

जब गनी टेलवीजिन पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे, उस समय विस्फोट की आवाज साफ सुनाई दे रही थी। गनी ने विस्फोट के बाद कहा, “अगर वे (आतंकवादी) सोचते हैं कि यह राष्ट्र रॉकेट हमलों के आगे झुक जाएगा तो यह एक साहसी और मजबूत राष्ट्र है और हमेशा अपनी संप्रभुता, आजादी और इस्लामी मूल्यों की रक्षा करेगा।”

 

उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए अफगान सुरक्षाबल पूरी तरह से तैयार हैं और यह विस्फोट और अन्य घटनाओं को नियंत्रित किया जाएगा।” गनी ने कहा कि इस युद्ध, आत्मघाती हमलों और विस्फोटों का कोई धार्मिक औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, 93 प्रतिशत अफगान जनता शांति के पक्ष में हैं।

ये भी पढें:

केरल की बाढ़: कांग्रेस की राष्ट्रीय आपदा मांग को केंद्र सरकार ने ठुकराया
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केरल में बारिश और बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ट्वीट किया

Related posts

बिजली की अघोषित कटौती को लेकर गांव वालों में दिखाई दिया भारी आक्रोश, ग्रामीणों ने पावर हाउस पर पहुंचकर जताया विरोध

Aman Sharma

भारतीय नौसेना का जहाज सिंहानुकविले आधिकारिक वार्ता के लिए कंबोडिया की यात्रा पर 

Trinath Mishra

कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अब ईरान ने अघोषित रूप से अमेरिका के खिलाफ किया युद्ध का एलान

Rani Naqvi