featured राज्य

हरियाणाःमहिला सुरक्षा को लेकर रक्षाबंधन को कॉलेजों में महिला सेल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

खट्टर हरियाणाःमहिला सुरक्षा को लेकर रक्षाबंधन को कॉलेजों में महिला सेल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

हरियाणा के सभी कॉलेजों में महिला सेल की ओर से कार्यक्रम कराए जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार की ओर से हरियाणा के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों में महिला सेल के अनुदान को दोगुना किया गया है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सूबे के सभी सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

 

खट्टर हरियाणाःमहिला सुरक्षा को लेकर रक्षाबंधन को कॉलेजों में महिला सेल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
हरियाणाःमहिला सुरक्षा को लेकर रक्षाबंधन को कॉलेजों में महिला सेल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

 

रक्षाबंधन से एक दिन पहले कॉलेजों में बॉयज स्टूडेंट्स लड़कियों की सुरक्षा की शपथ लेंगे। इसके तहत कॉलेज हो या कहीं और वे हमेशा लड़कियों की सुरक्षा करना अपना कर्तव्य समझेंगे। गर्ल्स स्टूडेंट्स को भी इस मौके पर खुद को सशक्त बनाने की कसम दिलाई जाएगी। बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग 23 से 26 अगस्त तक रक्षाबंधन को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कराने जा रहा है। इसके तहत हर दिन अलग-अलग इवेंट होंगे।

हरियाणाः सरकार ने राज्य के सभी कालेजों में रक्षाबंधन का पर्व 3 दिनों तक मनाने का निर्णय लिया

23 तारीख को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता की जाएगी

आपको बता दें कि 23 तारीख को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता की जाएगी। इसमें पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली छात्राओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। बिंदास बोल कार्यक्रम के दौरान लिंग संवेदनशीलता पर ओपन फोरम, समूह चर्चाएं, लिंग हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा होगी। वहीं, लड़कों के समूहों के बीच महिला सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

गौरतलब है कि 24 तारीख को जिला प्रशासन के सहयोग से महिला सशक्तिकरण मार्च, रैलियां निकालकर सामाजिक जागरूकता लाई जाएगी। मार्च, रैलियों में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बनाए गए स्लोगन का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर्व की विशेष असेंबली में प्रासंगिक विषयों, लिंग संवेदीकरण पर विशेषज्ञों व वक्ताओं की ओर से अपने विचार रखने होंगे।

मालूम हो कि 25 तारीख को लड़कियों की सुरक्षा के लिए सभी छात्रों को शपथ दिलाए जाएगी। छात्रों की ओर से दीवार पर सिग्नेचर ड्राइव चलाई जाएगी। डिपार्टमेंट ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को कहा है कि कार्यक्रम आयोजन संबंधित रिपोर्ट तैयार करके पोर्टल पर अपलोड भी किया जाए, ताकि विभाग को पता रहे कि किस कॉलेज की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किस स्तर पर किया गया है।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

Coronavirus Cases In India: देश में कोरोना मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 2539 केस

Rahul

30 साल तक की देश की सेवा, बाद में बताया अवैध प्रवासी

Pradeep sharma

क्रिस्चन को-एड कॉलेजों में छात्राओं के लिए माहौल असुरक्षित: मद्रास हाई कोर्ट

bharatkhabar