Breaking News featured देश मनोरंजन

कोर्ट में पेश होने से पहले बीमार हुआ अम्मू, लोग बोले जेल से बचने के लिए अच्छा तरीका

ammu कोर्ट में पेश होने से पहले बीमार हुआ अम्मू, लोग बोले जेल से बचने के लिए अच्छा तरीका

नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीजिंग को लेकर विवाद खड़ा करने वाली करणी सेना के नेता सुरजपाल सिंह अम्मू की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुरजपाल को हरियाणा के गुरुग्राम के एक नीजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं सूरजपाल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही ट्वीटर पर फैली तो लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। लोग इस खबर के उजागर होने के बाद जहां अभिनेता शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तारिफ कर रहे हैं तो वहीं अम्मू का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। ammu कोर्ट में पेश होने से पहले बीमार हुआ अम्मू, लोग बोले जेल से बचने के लिए अच्छा तरीका

एक ट्वीट के अनुसार करणी सेना के नेता सूरज पाल अम्मू को सोमवार की सुबह गुरुवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म पद्मावत को लेकर विवादित बयान देने के कारण अम्मू की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी को खत्म होने वाली थी, और उन्हें हरियाणा कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन इसी दौरान खबर है कि अम्मू की अचानक से तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेशकर हिरासत बढ़ाने की मांग की है। अम्मू के तबीयत खराब होने की खबर पर ट्विटर यूजर अम्मू को ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए अम्मू ने बीमार होने का बहुत ही अच्छा चक्कर निकाला है।

सस्वरुप रावत नाम के एक ट्विटर अकाउंट यूजर ने लिखा कि अच्छा तरीका है अरेस्ट होने की बारी आते ही सभी नेताओं की तबीयत खराब हो जाती है और अस्पताल पहुंच जाते हैं.. वाह रे सिस्टम। पौरुश शर्मा नाम के एक यूजर लिखते है कि इतना ही दम था। शैक्यूब नाम के यूजर ने लिखा कि तिहाड़ जाने की बारी आई तो बीमार हो गया। फिल्म को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर कपूर की तारीफ भी कर रहे हैं।

Related posts

अचानक धरती से दिखने लगी स्पेस लाइट, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य..

Mamta Gautam

UP: कानून बनने के बाद भी धर्मांतरण की बौछार, बेबसी को बना रहे हथियार

Shailendra Singh

सीबीआई की विशेष अदालत ने 30 को सुनाई 7 साल के कारावास की सजा

Trinath Mishra