यूपी

आलोक सिन्हा IAS वर्तमान पद कृषि उत्पादन आयुक्त ने सीएम योगी से मिलकर कार्यों की जानकारी दी

cm yogi 6 आलोक सिन्हा IAS वर्तमान पद कृषि उत्पादन आयुक्त ने सीएम योगी से मिलकर कार्यों की जानकारी दी

लखनऊ। सोमवार 29 जून 2020 को ‘मेरा शहर मेरी पहल’ की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल आलोक सिन्हा आई॰ए॰एस॰ वर्तमान पद कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से उनके लखनऊ आवास पर मिले और संस्था द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी।

बता दें कि “टीम क्लीन मेरठ” द्वारा किए गए साप्ताहिक श्रमदान के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के लोगों को जोड़ने के विषय पर ज़ोर दिया।

https://www.bharatkhabar.com/four-people-including-a-nursing-officer-were-found-coronoid-positive-in-rishikesh-aiims/

वहीं संस्था ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग्यारह लाख का चेक सी॰एम॰ कोविड आपदा कोष में दिया और इसी के साथ दस हज़ार पी॰पी॰ई॰ किट भी उनके निर्देशानुसार विभिन्न जनपदों में भिजवाने का प्रस्ताव दिया।

साथ ही संस्था से सचिव विशाल जैन,संयुक्त सचिव अमित कुमार,राहुल केसरवानी,सचिन नागदेव और हरनीत खुराना शामिल रहे। मुख्यमंत्री महोदय ने संस्था के कार्यों को सराहा और आगे भी इसी तरह जनता के लोगों को साथ जोड़कर कार्य करने को प्रेरित किया।

Related posts

फतेहपुर में महिला के साथ मारपीट-लूटपाट कर बदमाश फरार

Pradeep sharma

सपा ने खोला पकौड़ा ट्रेनिंग सेंटर, बीजेपी बोली बेरोजगारों का उड़ा रही मजाक

Breaking News

उत्तर प्रदेशःहरदोई में गड्ढा मुक्ति अभियान का उड़ा मखौल नेशनल हाईवे की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे

mahesh yadav