featured भारत खबर विशेष

बिना संबंध बनाए सांप कैसे पैदा कर रहे बच्चे?

boa 1 बिना संबंध बनाए सांप कैसे पैदा कर रहे बच्चे?

दुनियाभर में सांपों की कई सारी प्रजातियां है। यही कारण है कि, कहा जाता है कि, हर सांप काटने वाला नहीं होता है। जिसकी वजह से आपने कई सारे ऐसे लोग देखें होंगे जो सांपो को पालतू जानवर की तरह पालते हैं। तो कुछ लोग इतने जुनूनी होते हैं कि, वो जहरीले सांपो को घर में पालने से बिल्कुल भी नहीं डरते हैं। लेकिन अब हम जो आपको सांप के बार में बताने जा रहे हैं। उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। और सोचने लग जाएंगे ये कैसी कुदरत है..boa snake 2 बिना संबंध बनाए सांप कैसे पैदा कर रहे बच्चे?

एक नए अध्ययन में ये पाया गया है कि जंगल में रहने वाली कुछ मादा सांपों ने बिना किसी मेल से संपर्क किए बच्चों को जन्म दिया है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए उत्तरी अमेरिका के पिट वाइपर और कनेक्टिकट में पाए जाने वाले कॉपरहेड सांप की प्रजातियों पर बड़ी ही बारीकी से अध्ययन किया।

शोध में पता चला है कि Boa सांप बिना नर सांप से मिलन किए बच्चों को जन्म दे सकती है। रिसर्च में पता चला है कि मादा बोआ सांप में अलैंगिक प्रजनन की क्षमता होती है। नार्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने अपने शोध में पाया है कि सुपर मॉम बोआ द्वारा पैदा किए गए कई सारी मादा बच्चों में नर सांपों का कोई योगदान नहीं रहा है।
विज्ञान की दुनिया में इसे अलैंगिक प्रजनन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में मादा के गर्भाशय में अंडे बिना किसी नर के स्पर्म के बन जाते हैं।

हालांकि, इस तरह की प्रक्रिया को इन जानवरों में पाया जाना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। आपको बता दें कि नर सांपों में दो Z क्रोमोजोम पाए जाते हैं जबकि मादा सांपों में एक Z क्रोमोजोम और एक W Z क्रोमोजोम पाया जाता है। लेकिन जितनी भी मादा सांप अलैंगिक प्रजनन से पैदा हुई हैं उन सभी में WW क्रोमोजोम पाए गए हैं।बोआ सांपों की प्रजाती सेंट्रल और साउथ अमेरिका में ज्यादातर पाए जाते हैं। यह माहिर शिकारी होने के साथ-साथ काफी ताकतवर भी होते हैं। ये सांप घात लगाकर चूहों, बंदरों, पक्षियों या फिर जंगली सुअरों का शिकार करते हैं।
इन सांपों की पाचन क्षमता भी अन्य सांपों की तुलना में काफी असरदार होता है।

इस प्रजाति के सांप की उम्र 20 से 30 साल तक हो सकती है। एक युवा बोआ सांप का वजन करीब सौ पाउंड यानी 45 किलोग्राम तक हो सकता है। यह सांप ज्यादातर एकांत में रहना पसंद करता है। मादा सांप एक बार में 60 बच्चों को जन्म दे सकती है। और वो भी बिना सेक्स किए।

https://www.bharatkhabar.com/today-congress-is-demonstrating-across-the-country-about-the-rising-prices-of-petrol-diesel/

जो कि अपने आप में काफी चौंकाने वाला है। काफी लोग इसे कुदरत का करिश्मा है।

Related posts

कोरोना के बीच एयर इंडिया के कर्मचारियों को लगा सबसे बड़ा झटका..

Rozy Ali

पीएम मोदी सम्मेलनों में शिरकत करने लाओस पहुंचे

shipra saxena

लालू : पूरा विवाद मीडिया ने पैदा किया, नीतीश कुमार ही गठबंधन के नेता

shipra saxena