featured यूपी राज्य

उप्रः सपा,बसपा गठबंधन पर अखिलेश ने कहा यह विचारों और लोगों का संगम है

akhilesh yadav उप्रः सपा,बसपा गठबंधन पर अखिलेश ने कहा यह विचारों और लोगों का संगम है

उत्तर-प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा ) के साथ गठबंधन को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने गठबंधन को ”विचारों का संगम” करार दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि विचारों और लोगों का ‘संगम’ रूपी यह गठबंधन बहुत जल्दी सामने आ जाएगा।

 

akhilesh yadav उप्रः सपा,बसपा गठबंधन पर अखिलेश ने कहा यह विचारों और लोगों का संगम है
उप्रः सपा,बसपा गठबंधन पर अखिलेश ने कहा यह विचारों और लोगों का संगम है

इसे भी पढ़ें-मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन करेगी बसपा

अखिलेशयादव न ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए सपा-बसपा गठबंधन की सम्भावना से जुड़े सवाल पर कहा ‘उत्तर प्रदेश में विचारों का संगम होगा, लोगों का संगम होगा। उन्होंने कहा कि यह संगम बहुत जल्द आपके सामने आ जाएगा।’ जब अखिलेश से सवाल किया कि क्या इस संगम में कांग्रेस भी शामिल होगी, तो सपा मुखिया ने कहा ‘मैंने कहा कि यह विचारों और लोगों” का संगम होगा। इसी में सारे जवाब शामिल हैं।

बता दें कि अखिलेश यादव ने पिछले दिनों संकेत दिये थे कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को समर्थन देने के बावजूद सपा के एक विधायक को मंत्री नहीं बनाये जाने पर नाराजगी जाहिर की थी।

एसपी अध्यक्ष ने कहा था कि कांग्रेस ने अब उत्तर प्रदेश में उनका रास्ता साफ कर दिया है। अखिलेश ने देशव्यापी स्तर पर लोरकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन बनाने की कांग्रेस की कोशिशों के बजाय तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के ‘फेडरल फ्रंट’ बनाने के प्रयासों की सराहना की थी। वह राफेल खरीद मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की कांग्रेस की मांग से भी इत्तेफाक नहीं रखना जाहिर किया था।

इसे भी पढ़ें-मप्रः BJP के नेता ने थामा BSP का दामन,भगवा कुर्ते में ही बसपा की विचारधारा को बढ़ाएगा आगे!

Related posts

15 दिसंबर 2021 का राशिफल: आइए जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

Rahul

मध्य प्रदेश : पीएम स्व-निधि योजना में लापरवाही पड़ी भारी, डबरा सीएमओ निलंबित

Neetu Rajbhar

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सपा बोली- लोकतंत्र को भाजपा ने बनाया ‘लूट-तंत्र’

Shailendra Singh