हाथरस: जिले में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद पति ने पत्नी का शव अंधेरे में जला दिया। जब ग्रामीणों ने यह देखा तो पुलिस में शिकायत कर दी और पति के खिलाफ तहरीर भी थाने में दी। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा अभी तक मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पति ने हत्या के बाद शव को भी जला दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से राख को बरामद किया है उसी से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों चार महीने पहले लव मैरीज की थी।
साथ में ही काम करते थे दोनों
हाथरस के गांव नगला भाऊ के निवासी देशराज के बेटे हरपाल ने चार महीने पहले अंशू नाम की युवती से लव मैरिज की थी। दोनों एक साथ ही काम काज करते थे। शादी के बाद देशराज पत्नी अंशू को अपने साथ गांव लेकर रहने लगा।
हत्या के परिवार सहित आरोपी फरार
ग्रामीणों ने बताया की पत्नी अंशू सात-आठ दिन पहले पत्नी अंशू कही चली गई थी। जब पत्नी वापस लौटकर आई तो अंशू को घर में घुसने नहीं दिया। इस बातक को लेकर काफी विवाद हुआ। इसी बीच देर रात पति देशराज ने पत्नी अंशू की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी के शव को भी जला दिया। आरोपी पति और उसका परिवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस का पूरे मामले पर कहना है कि गांव के ही एक लोग ने मामले की जानकारी दी है। वहीं मृतक के परिजन बिहार के रहने वाले है। उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।