featured मनोरंजन

एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बंधे शादी के बंधन में, पंजाबी रीति रिवाजों से हुई शादी

whatsinthenews 42696479 258122684888977 8232522259958718531 n एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बंधे शादी के बंधन में, पंजाबी रीति रिवाजों से हुई शादी

मुंबई। एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई के एक होटल में पंजाबी रीति रिवाजों से हुई इस शादी में जब बारी प्रिंस द्वारा युविका की मांग भरने की आई तो सिचुएशन थोड़ी फनी हो गई। असल में जब प्रिंस ने युविका की मांग भरी तो किसी ने कैमरा के पीछे से उन्हें बर्थडे विश कर दिया। तभी एक साथी ने उन्हें कहा कि बर्थडे नहीं है उसका।

whatsinthenews 42696479 258122684888977 8232522259958718531 n एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बंधे शादी के बंधन में, पंजाबी रीति रिवाजों से हुई शादी

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा

बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस 12 के वक्त से रिलेशनशिप में हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिंस रोडीज, बिग बॉस और बढ़ो बहू जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। युविका चौधरी ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से लेकर दर्जनों एल्बम में काम कर चुकी हैं।

युविका खूबसूरत लाल रंग की लहंगा चोली पहने नजर आईं

वहीं शादी के मौके पर युविका खूबसूरत लाल रंग की लहंगा चोली पहने नजर आईं जबकि प्रिंस ने शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है जिसे विदाई की तस्वीर बताया जा रहा है। बात करें प्रिंस और युविका की लव स्टोर की तो दोनों की प्रेम कहानी रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस में शुरू हुई थी। यहीं पर दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी यह जोड़ा रिलेशनशिप में बना रहा।

Related posts

उत्तराखण्ड के देहरादून में हुई झमाझम बारिश, 210 सड़कें बंद

Ravi Kumar

कश्मीर में जैश के पकड़े गए 2 आतंकी, पुलिस ने राइफल-पिस्तौल की बरामद

shipra saxena

इन चौदह चमत्कारी कारणों की वजह से बीजेपी ने की थी एक दशक बाद सत्ता में वापसी

Rani Naqvi