featured खेल

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों पर एक नजर, जानिए कौन सबसे आगे

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों पर एक नजर, जानिए कौन सबसे आगे

लखनऊ: इंडिया का त्यौहार आईपीएल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बार भी कुल 8 टीमें मैदान में उतरेंगी, जिनके बीच खिताबी जंग होगी। टीम को सफल बनाने में कप्तान का भी बड़ा योगदान होता है। रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी आईपीएल के कुछ सफल कप्तानों में से एक हैं।

इन चेहरों ने मारी बाजी

मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी कुल 8 टीमें मैदान में उतरने वाली हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए मैच के दौरान प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। आईपीएल ट्रॉफी की बात करें तो मुंबई इंडियंस का नाम सबसे आगे है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी हर बार अपनी काबिलियत साबित करती है।

महेंद्र सिंह धोनी: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता एक अलग स्तर पर है। 2008 से लेकर लगातार वह टीम के कप्तान बने हुए हैं। बीच में उन्होंने पुणे वारियर्स टीम के साथ शामिल होकर कुछ मुकाबले खेले थे। अभी तक धोनी ने 177 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से 105 मैच जीते हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के नाम आईपीएल की तीन ट्रॉफियां (2010, 2011, 2018) हैं।

गौतम गंभीर: पहले दिल्ली कैपिटल्स और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने वाले गौतम गंभीर ने भी मैदान में बेहतर नेतृत्व दिखाया। 2009 से 2018 के बीच में उन्होंने कुल 129 मुकाबलों में कप्तानी की,  जिनमें 71 मैच उनकी टीम ने जीते। दो आईपीएल टाइटल (2012, 2014) गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिलाए हैं।

विराट कोहली: 2011 में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बनाए गए थे। अभी तक उन्होंने 112 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली है। विराट सेना को अभी भी आईपीएल टाइटल का इंतजार है। 2021 में उनकी टीम चैंपियन बनने की पूरी कोशिश करेगी।

आईपीएल के 5 सबसे सफल कप्तानों पर एक नजर, जानिए कौन सबसे आगे
मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा: बल्लेबाजी में ताबड़तोड़ प्रदर्शन के साथ-साथ कप्तानी में भी रोहित शर्मा सबसे अव्वल हैं। सीजन शुरू होने से पहले ही उनकी टीम मुंबई इंडियंस सबकी पहली पसंद होती है। 2013 में कप्तान बने रोहित शर्मा ने कुल 106 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से 61 मैच मुंबई इंडियंस में जीते हैं। मुंबई में आईपीएल इतिहास में कुल 5 दफा खिताब अपने नाम किया। मुंबई ने साल 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में खिताब अपने नाम किया।

एडम गिलक्रिस्ट: वैसे तो कप्तानों की सूची काफी लंबी है, लेकिन इसमें एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी जगह बखूबी बनाई है। उन्होंने 2008 से लेकर 2013 के बीच कुल 74 मुकाबलों में कप्तानी की। जिसमें से 35 मुकाबले उनकी टीम ने जीते। एडम गिलक्रिस्ट को डेक्कन चार्जर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की कमान मिल चुकी है। डेक्कन चार्जर्स को गिलक्रिस्ट ने ही साल 2009 में ट्राफी दिलाई थी।

आईपीएल के 5 सबसे सफल कप्तानों पर एक नजर, जानिए कौन सबसे आगे
चेन्नई सुपर किंग्स
न कप्तानों ने जीती है आईपीएल ट्राफी

मुकाबले में उतरने का मुख्य उद्देश्य आईपीएल में चैंपियन बनना होता है। कई ऐसे कप्तान हैं, जिनको अभी भी चैंपियन बनने का इंतजार है। वहीं दूसरी तरफ इस लिस्ट में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों ने काफी ऊपर जगह बनाई है। इनके अलावा गौतम गंभीर, डेविड वार्नर, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।

Related posts

Aaj Ka Panchang: 26 जून 2022 का पंचांग, जानिए आज की तिथि और नक्षत्र

Rahul

गाड़ी में मिला कैश, पूछताछ में नहीं बता पाए कहां से आया पैसा, पुलिस ने किया जब्त

bharatkhabar

मंत्री ने नए वार्ड के निर्माण कार्य का जायजा लिया

sushil kumar