देश

केंद्र सरकार खत्म करेगी 105 गैरजरूरी कानून

sansad केंद्र सरकार खत्म करेगी 105 गैरजरूरी कानून

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा में 105 पुराने, गैरजरूरी कानूनों को खत्म करने संबंधी विधेयक पेश किया। इनमें गंगा में नौवहन को प्रोत्साहित करने के लिए 12 आना से ज्यादा चुंगी वसूलने संबंधी गंगा चुंगी अधिनियम 1867, युवाओं के लिए नुकसानदेह प्रकाशन पर रोक लगाने संबंधी कानून जैसे सदियों पुराने कानून शामिल हैं।

sansad केंद्र सरकार खत्म करेगी 105 गैरजरूरी कानून

गुरुवार को विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संसद में निरसन और संशोधन विधेयक 2017 पेश किया जिसमें अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे 105 गैरजरूरी हो चुके कानूनों को रद्द करने की बात की गई। प्रसाद ने बताया कि उनकी सरकार ने अब तक 1175 गैरजरूरी हो चुके कानूनों को निरस्त किया है। अब इस विधेयक के जरिए 105 गैरजरूरी कानूनों को भी रद्द किया जाएगा।

Related posts

मेडिकल कॉलेजों में OBC को 50% कोटा की याचिका SC में खारिज

Samar Khan

Omicron in India: देश में 1900 के करीब पहुँची ओमिक्रोन संक्रमित की संख्या, जानिए राज्यों का क्या है हाल

Neetu Rajbhar

असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणापुंज हैं सुभाष चन्द्र बोस : योगी आदित्यनाथ

Rani Naqvi