featured देश

कांग्रेस अधिवेशन का आज दूसरा दिन, जानिए संगठन में क्या किए नए बदलाव

rahul 8 1677263295 कांग्रेस अधिवेशन का आज दूसरा दिन, जानिए संगठन में क्या किए नए बदलाव

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है।

यह भी पढ़े

25 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

 

सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है। तीन दिन चलने वाले अधिवेशन में आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया। कुछ ही देर में सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।

rahul 8 1677263295 कांग्रेस अधिवेशन का आज दूसरा दिन, जानिए संगठन में क्या किए नए बदलाव

 

मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी CWC के आजीवन सदस्य होंगे। अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा। कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी। लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी। कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा। देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी।

congress flags pti 1642875829 1 कांग्रेस अधिवेशन का आज दूसरा दिन, जानिए संगठन में क्या किए नए बदलाव
आपको बता दें की इससे पहले बीते कल यानि शुक्रवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें यह फैसला हुआ कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के चुनाव नहीं होंगे। बैठक में शामिल सदस्यों ने आम सहमति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को CWC मेंबर चुनने का अधिकार दिया। इसके साथ ही संगठन में SC-ST, OBC, युवाओं और महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण देने का फैसला हुआ।

Related posts

अमरनाथ को लेकर एनजीटी के फैसले पर उमर ने उठाए सवाल, कहा- जप से पर्यावरण को नुकसान कैसे?

Breaking News

क्या आप भी चुनना चाहते हैं IVF प्रक्रिया, तो जरूर ध्यान दें ये पांच बातें

Neetu Rajbhar

सुशासन के प्रतीक रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह का निधन

Shailendra Singh