featured धर्म

25 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang copy 1 25 फरवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 25 फरवरी 2023 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
जल्दबाजी में आज धन हानि हो सकती है। ऑफिस में आत्मविश्वास को मजबूत रखें। दांपत्य जीवन को भी थोड़ा समय दें। ज्यादा वर्कलोड से थकान होगी, ध्यान रखें।

वृषभ
कोई कारोबारी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में अधूरे कार्यों को जल्दी ही निपटाएं। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मिथुन
पार्टनरशिप में अनबन से नुकसान होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। ज्यादा गुस्सा तबीयत बिगाड़ सकता है।

कर्क
कारोबार में वृद्धि होगी, बचत होगी। नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। आपका व्यवहार रिश्तों में सुधार लाएगा। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह
रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। नकारात्मकता सेहत बिगाड़ सकती है।

कन्या
निवेश के लिए दिन शुभ, धन लाभ होगा। ऑफिस में अपने काम दूसरों पर ना थोपें। परिवार में अनबन हो सकती है। बाहर का खाना ना खाएं वरना सेहत बिगड़ सकती है।

तुला
प्रॉपर्टी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। सिर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक
व्यर्थ का खर्च मुसीबत में डालेगा। नौकरी में बदलाव के लिए समय शुभ है। बच्चों से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आंखों से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो सकती है।

धनु
किसी पुराने निवेश से धन लाभ होगा। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। पिता से मतभेद खत्म होंगे। कोई पुरानी चोट फिर परेशान करेगी।

मकर
नई योजना में निवेश ना करें, धन हानि का योग बन रहा है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। ज्यादा भागदौड़ स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।

कुंभ
किसी की सलाह आज धन लाभ कराएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बच्चों से साथ घूमने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें।

मीन
नए कारोबार से आमदनी बढ़ेगी। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। मन शांत रखें, सेहत भी अच्छी रहेगी। आलस ना करें।

Aaj Ka Panchang: आज 25 फरवरी 2023 शनिवार का दिन है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष षष्ठी 12:20 AM, Feb 26 तक है । सूर्य – कुंभ राशि में प्रवेश योग-इन्द्र, करण -कौलव और तैतिल है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 25 फरवरी का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि- षष्ठी 12:20 AM, Feb 26 तक
  • नक्षत्र-भरणी 03:59 AM, Feb 26 तक
  • करण-कौलव और तैतिल
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- इन्द्र
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:56 AM
  • सूर्यास्त–6:23 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 10:15 AM,25 फरवरी
  • चन्द्रास्त- 11:41 PM, 25फरवरी
  • राहु काल -09:48 AM से 11:14 AM तक

Related posts

जम्मू-कश्मीर: सड़क हादसे में 4 जवानों की मौत

bharatkhabar

रॉबर्ट वाड्रा के घर फिर पहुंची आयकर विभाग की टीम, लगातार दूसरे दिन होगी पूछताछ

Aman Sharma

कासगंज में भड़की हिंसा, दो बसों और दुकानों में लगाई आग

Rani Naqvi