featured यूपी

सुशासन के प्रतीक रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। उनका काफी दिनों से पीजीआई में इलाज चल रहा है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दुख व्यक्त किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सुशासन के प्रतीक माने जाते हैं। राम मंदिर आन्दोलन के दौरान उनका भाषण सुनने के लिए जनता उमड़ पड़ती थी। हिन्दुत्व के नायक के रूप में उनकी पहचान रही है। कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में जनसंघ और भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। अयोध्या में बाबरी ढ़ांचा उनके ही कार्यकाल में गिराया गया था। कल्याण सिंह के निधन पर देशभर के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि उन्हें 04 जुलाई को एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शनिवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।

कल्याण सिंह राम मंदिर आन्दोलन के अग्रणी नेता थे – योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री के रूप में एक जन नेता के रूप में शासन में शुचिता और आदर्श मूल्य स्थापित किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह राम मंदिर आन्दोलन के अग्रणी नेता थे। राम के लिए उन्होंने सत्ता को ठोकर मार दी थी। कल्याण सिंह का निधन सम्पूर्ण भाजपा की क्षति है। उनके निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

कल्याण सिंह के शव को प्रातः माल एवेन्यू स्थित आवास में रखा जायेगा। इसके बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए रखा जायेगा। सायंकाल उनके शव को अलीगढ़ उनके पैतृक आवास भेजा जायेगा। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जायेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कल्याण सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पिछड़ों, गरीबों और सर्वसमाज के उत्थान के लिए अपना जीवन लगाया। भाजपा को उत्तर प्रदेश के गांव-गांव पहुंचने में कल्याण सिंह का योगदान रहा।

Related posts

Jammu Kashmir: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के मुठभेड़, लश्कर कमांडर मुख्तार भट्ट समेत 3 आतंकी ढेर

Rahul

कांग्रेस के बागी विधायकों ने डीके शिवकुमार से बताया जान का खतरा

bharatkhabar

हरियाली तीज पर मिलेगा मनचाहा वर, पति की लंबी आयु के लिए ऐसे करें पूजा

mohini kushwaha