featured यूपी

Yamuna Expressway: आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना हुआ महंगा, चार साल बाद बढ़ी दरें

yamuna Yamuna Expressway: आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना हुआ महंगा, चार साल बाद बढ़ी दरें

Yamuna Expressway: 1 सितंबर यानी आज से यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना महंगा हो गया है। दरअसल, यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल दरें चार साल बाद बढ़ाई गई हैं।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Rashifal: 1 सितंबर को इन राशि वालों की आय में वृद्धि का योग, जानें आज का राशिफल

यमुना विकास प्राधिकरण की 74वीं बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे की टोल दरें बढ़ाई जाएं। उन्होंने बताया कि साल 2018 में दरें बढ़ाई गई थीं, तब से इनमें बढ़ोतरी नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि अदालत के दिशा निर्देशों के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा को लेकर 22 काम किए जाने थे, इन कामों के पूरा नहीं होने से यमुना प्राधिकरण टोल दरें नहीं बढ़ा रहा था।

कितनी हुई बढ़ोतरी
अधिकारी की माने तो बुधवार को यमुना प्राधिकरण के बोर्ड बैठक में टोल दरें बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई है। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक सफर करने वाले कार चालकों को अब 16.50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। बस-ट्रक को 90.75 रुपये और बड़े व्यवसायिक वाहनों को 173.25 रुपये बढ़े हुए टोल के रूप में चुकाने होंगे। अधिकारियों का कहना है कि पहली सितंबर से बढ़ी टोल दरें लागू कर दी जाएंगी।

यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जेपी इंफ्राटेक की ओर से सड़क सुरक्षा पर मोटी रकम खर्च की गई है। इस कारण टोल दरों में वृद्धि हुई है। कंपनी ने टोल में बदलाव कर दिया है।

टोल की नई दरें

  • वाहन पुरानी दरें नई दरें
  • कार 415 431
  • एलसीवी 645 690
  • बस/ट्रक 1310 1480

Related posts

लखनऊ में इन प्रत्याशियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

kumari ashu

पूजा करने के बाद साथियों सहित देवघर रवाना हुए तेजप्रताप यादव

mohini kushwaha

हिल स्टेशन और बाजारों में बेकाबू हुई भीड़, सरकार ने जताई चिंता, राज्य सरकारों को लिखा पत्र

Rahul