featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 1 सितंबर को इन राशि वालों की आय में वृद्धि का योग, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 3 Aaj Ka Rashifal: 1 सितंबर को इन राशि वालों की आय में वृद्धि का योग, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 1 सितंबर 2022 को दिन गुरुवार और तिथि भाद्रपद मास शुल्क पक्ष की पंचमी है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज मौजमस्ती में समय बिताएंगे। घर के किसी बड़े से धन प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

वृष
आज खानपान का ख्याल रखें। दोस्तों की मदद से आर्थिक समस्या का हल मिल जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखें वरना आपकी बातों से किसी को बुरा लग सकता है।

मिथुन
आज मिथुन राशि वाले आर्थिक योजनाओं से संबंधित कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। शाम का समय दोस्तों के साथ हंसीमजाक में गुजारने का मौका मिलेगा।

कर्क
आज कर्क राशि वाले अपने धन खर्च पर काबू रखें। सेहत अच्छी रहेगी। स्वभाव में शरारतीपन देखने को मिल सकता है। सगेसंबंधियों के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

सिंह
सिंह राशि वालों के आज संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ जाएंगे। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अपने काम से पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या
मनोरंजन में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। अपनी बुद्धिमानी से आमदनी को बढ़ाने का रास्ता खोजने में सक्षम होंगे। जब भी समय मिले तो बच्चों के साथ ही समय बिताने की कोशिश करें।

तुला
व्यक्तिगत समस्याओं के कारण तनाव हो सकता है। हर किसी पर पैसे के प्रबंधन के लिए निर्भर ना रहें नहीं तो वित्तीय समस्या झेलनी पड़ सकती है। शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष की तरफ से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक
अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को शामिल करें, तो आप बेहतर महसूस करेंगे। बिना सोचेसमझे धन खर्च करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

धनु
आज के दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बेवजह ही खर्च हो सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचने के लिए जीवनसाथी या माता-पिता की सलाह ले सकते हैं।

मकर
अपने गुस्से पर काबू रखें। यात्रा के दौरान अपने सामान की प्रति सतर्क रहें। प्रेम जीवन की सभी शिकायतें आज के दिन दूर होंगी। कानूनी मामलों में किसी खास व्यक्ति की जरूरत पड़ सकती है।

कुंभ
आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है। अधिक खर्चा करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

मीन
बिना किसी कारण के दूसरों की बातों में दखल देने से बचें। आज का दिन आपके लिए प्रेम से भरपूर रहेगा। धन प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में मेहनत से सम्मान मिलेगा।

Related posts

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल को झेलना पड़ा एक मैच का प्रतिबंध,गेंद से की थी छेड़खानी

mahesh yadav

मोहन भागवत को महंत नरेंद्र गिरि का समर्थन, बोले- हिंदू धर्म में वापस आएं मुसलमान

Shailendra Singh

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने 11 फरवरी तक 10 ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट

Rahul