यूपी

लखनऊ में इन प्रत्याशियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

lucknow लखनऊ में इन प्रत्याशियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में राजधानी लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। राजधानी की तमाम विधानसभा सीटों पर सपा, कांग्रेस और बसपा के बीच को कांटे की टक्कर है ही लेकिन बागियों ने निर्दलीय से नामाकंन भरकर कांटे की टक्कर वाले मुकाबले को और भी जानदार बना दिया है।

lucknow लखनऊ में इन प्रत्याशियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

सरोजनीनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शारदा प्रताप शुक्ला और इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रूद्र दमन सिंह भी हाथ आजमा रहे हैं। मोहनलालगंज सीट से आरके चौधरी भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद 174 लखनऊ मध्य विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा और कांग्रेस उम्मीदवार मारूफ खान का मामला सुलझ नहीं पाया हैं। चुनाव से पहले नजर डालते हैं राजधानी की विधानसभी सीटों पर किस्म आजमा रहे तमाम प्रत्याशियों की सूची पर।

168 मलिहाबाद

जय देवी – भाजपा
राजबाला – सपा
सत्य कुमार गौतम -बसपा
राष्ट्रीय लोकदल -जगदीश रावत

169 बक्शी का तालाब

अविनाश त्रिवेदी -भाजपा
गोमती यादव – सपा
नकुल दुबे – बसपा

170 सरोजनीनगर

स्वाती सिंह – भाजपा
अनुराग यादव – सपा
शिवशंकर सिंह – बसपा

171 लखनऊ पश्चिम

सुरेश कुमार श्रीवास्तव – भाजपा
मो. रेहान – सपा
अरमान खान – बसपा
प्रमोद सिंह यादव – राष्ट्रीय लोकदल
मो. अकरम खान – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

172 लखनऊ उत्तर

डा. नीरज बोरा – भाजपा
अभिषेक मिश्र – सपा
अजय कुमार श्रीवास्तव – बसपा

173 लखनऊ पूर्व

आशुतोष टण्डन – भाजपा
सरोज कुमार शुक्ला – बसपा
अनुराग सिंह – कांग्रेस
रोहित अग्रवाल – राष्ट्रीय लोकदल

174 लखनऊ मध्य

बृजेश पाठक – भाजपा
राजीव श्रीवास्तव – बसपा
रविदास मेहरोत्रा – सपा
मारूफ खान – कांग्रेस

175 लखनऊ कैंट

रीता बहुगुणा जोशी – भाजपा
अपर्णा यादव – सपा
योगेश दीक्षित – बसपा

176 मोहनलालगंज

अम्बरीश सिंह पुष्कर – सपा
राम बहादुर – बसपा
आरके चौधरी – निर्दलीय

Related posts

लोकसभा चुनाव में खर्च हुई इतनी रकम, सोशन साइट्स पर रहा सबसे ज्यादा भरोसा

bharatkhabar

कोरोना प्रकोप के बीच आदर्श व्‍यापार मंडल ने चलाया यह सराहनीय अभियान, हो रही तारीफ

sushil kumar

2022 में जनता भाजपा सरकार की विदाई यात्रा निकालेगी: अंशु अवस्थी

Shailendra Singh