featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया भारत खबर विशेष

RUSSIA का आरोप अमेरिका और यूक्रेन चला रहे बायोलॉजिकल लैब, रूसी संपत्ति जब्त करेंगे जेलेंस्की

Screenshot 2022 02 24 130448 RUSSIA का आरोप अमेरिका और यूक्रेन चला रहे बायोलॉजिकल लैब, रूसी संपत्ति जब्त करेंगे जेलेंस्की

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब एक नया टर्न आउट आ गया है। रूस ने अब ये बड़ा आरोप लगाया है कि यूक्रेन अमेरिका के साथ मिलकर बायोलॉजिकल लैब चला रहा है।

यह भी पढ़े

 

UP Live Updates: केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय मंत्रिमंडल में होंगे शामिल (सूत्र)

 

इसे लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बैठक होगी। हालांकि अमेरिका पहले ही रूस के दावों को खारिज कर चुका है। युद्ध का आज 16वां दिन है। रूसी सेना कीव के और करीब पहुंच गई है।

हर दिन ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की पेशकश

जंगी माहौल में रूस हर दिन सुबह 10 बजे ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की पेशकश की है। ताकि युद्ध में फंसे लोगों को निकाला जा सके और उन तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। वहीं यूक्रेन के शिक्षा मंत्री ने दावा किया है कि रूस ने उनके देश में 280 स्कूल-कॉलेज तबाह कर दिए हैं।

यूक्रेन युद्ध में तक का अपडेट

वोल्दोमिर जेलेंस्की ने रूसी संपत्ति को जब्त करने के लिए कानून पर साइन कर दिए हैं। संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कहा कि यूक्रेन युद्ध प्रभावितों को समर्थन के लिए सहयोग और एकजुटता दिखाना चाहिए। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगा है कि मारियुपोल से नागरिकों को निकालने के लिए बनाए गए गलियारे पर रूसी सेना ने हमला किया।

Screenshot 2022 02 24 130448 RUSSIA का आरोप अमेरिका और यूक्रेन चला रहे बायोलॉजिकल लैब, रूसी संपत्ति जब्त करेंगे जेलेंस्की

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हुए नागरिकों की मदद के लिए 5.3 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की है। रूस के डिप्टी PM ने भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिहं पुरी से ईंधन-ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में सहयोग और रूस की यूनिवर्सिटीज में भारतीय छात्रों की स्टडी पर बात की।

कीव के और करीब पहुंची रूसी सेना

उधर, रूस ने यूक्रेन के चार बड़े शहरों को घेर लिया है और राजधानी कीव की सीमा के करीब तक पहुंच चुकी है। ताबड़तोड़ रूसी हमलों के बावजूद पूरब में खार्किव अभी यूक्रेन के पास है। वहीं उत्तर पूर्व में सूमी रूसी सैनिकों के घेरे में है, लेकिन मानवीय कारिडोर के जरिए यहां से हजारों लोग सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। इसके अलावा राजधानी कीव भी अभी यूक्रेन के पास है। कीव पर रूस की पैनी नजर है और शहर की सीमा पर चारों ओर से रूसी सैनिकों के वाहन देखे जा सकते हैं। पिछले दो दिनों में यूक्रेन के सुमी और कीव से 80 हजार लोगों को निकाल गया।

कमला हैरिस की हंसी पर विवाद

अमेरिका की उप राष्ट्रपति यूक्रेन युद्ध के कारण हंगरी में शरणार्थी संकट पर प्रेस कांफ्रेस के दौरान किसी बात पर हंसी। इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की पूर्व प्रेस सचिव यूलिया मेंडेल का एक ट्वीट चर्चा में आया। उन्होंने लिखा कि यदि हैरिस अमेरिका की राष्ट्रपति बनती हैं तो यह एक त्रासदी होगी। हालांकि, इस पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

अमेरिका अपनी सेना यूक्रेन नहीं भेजेगा

अमेरिका ने कहा है कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए अमेरिकी सेना को यू्क्रेन भेजने की उसकी कोई मंशा नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि हमारा यह आंकलन इस बात पर आधारित है कि किस तरह विश्व युद्ध को टाला जाए। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बात की। इसमें रूस को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए लगातार बनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव के महत्व को लेकर चर्चा हुई।

परमाणु सुरक्षा पर यूक्रेन-रूस में बना संपर्क

यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित किया है कि उसका चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट से संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया है। मालूम हो कि इस प्लांट पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है। एजेंसी के डायरेक्टर जनरल राफेल मारियानो ग्रोसी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि एजेंसी परमाणु सुरक्षा को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच उच्च स्तर पर संपर्क स्थापित कर दिया है।

Ukraine Russia War RUSSIA का आरोप अमेरिका और यूक्रेन चला रहे बायोलॉजिकल लैब, रूसी संपत्ति जब्त करेंगे जेलेंस्की

यूक्रेन के सुमी से निकाले गए भारतीयों को लेकर पोलैंड के रेजेत्जो से रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान शुक्रवार सुबह 5.45 बजे दिल्ली में उतर गया।

Related posts

जन्मदिन पर बोले अखिलेश- अभ्यर्थियों-नौजवानों को अपमानित कर रही सरकार

Shailendra Singh

ब्रिज मामला: शिवसेना के दो MPs ने पहले लिखा था लेटर, नहीं था रेलवे के पास फंड

Pradeep sharma

लालू यादव के किरदार में नजर आएंगे सोहम शाह, बेवसीरीज ‘महारानी’ होगी लालू यादव की जिंदगी पर आधारित

Aman Sharma