featured यूपी

जन्मदिन पर बोले अखिलेश- अभ्यर्थियों-नौजवानों को अपमानित कर रही सरकार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजधानी स्थित सपा कार्यालय पर हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद जो जोश से लबरेज हैं। प्रदेश के समस्त जिलों में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है। कहीं फल वितरित किया जा रहा है तो कहीं गरीब बच्चों में कपड़े बांटे जा रहे हैं।

इन सबके बीच अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं व पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया है और उनकी हौसला अफजाई भी की है। साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर तंज भी कसा है।

नौजवानों और अभ्यर्थियों को अपमानित कर रही सरकार: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौजूदा योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब चुनाव का वक्त था तो नौजवानों और अभ्यर्थियों के पास भाजपा के लोग वोट मांगने गए थे और वादा किया था समय आने पर उन्हें नौकरी दी जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद भाजपा वाले अपना वादा भूल गए और अब पुलिस-प्रशासन को आगे कर अभ्यर्थी और नौजवानों को अपमानित कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा है कि समय आने पर यही नौजवान और अभ्यर्थी वोट के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएंगे।

उत्तर प्रदेश की जनता ने बहुत कुछ सहा है: सपा अध्यक्ष

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता माहमारी के दौर से गुजरी है। प्रदेश में कई लोगों ने ऑक्सीजन और दवाइयों के अभाव में दम तोड़ दिया। जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि वैक्सीनेशन ज्यादा से ज्यादा कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है इस महामारी से बचने का। साथ ही उन्होंने कहा की तीसरी लहर के लिए अस्पतालों को तैयार रखने की जरूरत है।

मैं आखिरी वैक्सीन लगवाऊंगा : अखिलेश यादव

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता को सरकार वैक्सीन उपलब्ध करवाए। जब सबको वैक्सीन लग जाएगी, बची हुई आखिरी वैक्सीन मैं लगवाऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि बाबासाहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा, उन्हें क्या सम्मान देगी।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, ताजमहल के आस पास से पार्किंग हटवाए सरकार

Rani Naqvi

कांवडिय़ों के उपद्रव पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

mahesh yadav

जल्द ही डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग-उन की होगी मुलाकात !

rituraj