featured यूपी राज्य

UP Live Updates: केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय मंत्रिमंडल में होंगे शामिल (सूत्र)

yogi 1 UP Live Updates: केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय मंत्रिमंडल में होंगे शामिल (सूत्र)

UP Live Updates || उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सुनील बंसल भी शामिल होंगे।

केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय मंत्रिमंडल में होंगे शामिल (सूत्र) 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में गठित होने वाली नई सरकार मे विधान सभा अध्यक्ष के पद पर सुरेश कुमार खन्ना तथा डिप्टी सीएम पद पर ब्रजेश पाठक और सतीश महाना की चर्चा,इस बार डाo दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा,उप मुख्यमंत्री के लिए स्वतंत्र देव सिंह और लक्ष्मीकांत बाजपेई का भी नाम चर्चा में है।

विधायकों संग सीएम योगी करेंगे बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा दल के सभी विधायकों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ कल बैठक करेंगे। इस बैठक के दौरान आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

सीएम योगी के आवास पर लगा विधायकों का तांता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर उनसे मुलाकात करने के लिए विधायकों का तांता लगा हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पर कृषि मंत्री बृजेश पाठक सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह समेत कई अन्य विधायक पहुंचे हैं।

बरसाने में होली मनाने जा सकते हैं सीएम योगी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में जीत की होली मनाने के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ बरसाना में होली मनाने जा सकते हैं।

14 या 15 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 14 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

भाजपा में मंथन शुरू

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर मंथन शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सुनील बंसल भी शामिल होंगे।

Related posts

रियो ओलंपिकः सेमीफाइनल में सिंधु , जगाई पदक की उम्मीद

bharatkhabar

अपर्णा यादव का अखिलेश पर प्रहार, बोलीं पद छोड़ने का वादा करें पूरा

kumari ashu

लालू प्रसाद को नहीं मिली बेल, मायूस हुए राजद

mohini kushwaha