featured देश

अरुणाचल प्रदेश: कामेंग सेक्टर में भूस्खलन, चपेट में आए सेना के 7 जवान, बचाव अभियान जारी

इंडोनेशिया में भूस्खलन के कारण ज्वालामुखी पहाड़ पर फंसे 500 से अधिक हाइकर्स और उनके गाइडों को बचाया गया

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ ऊंचाई वाले क्षेत्र में भूस्खलन की वजह से भारतीय सेना के 7 जवानों के दबने की खबर है। भारतीय सेना की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक  भूस्खलन की चपेट में आए सेना के साथ सेना के 7 जवानों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। वहीं बचाव कार्य में सहायता के लिए विशेष टीम को एयरलिफ्ट किया गया है। बता दें क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी के कारण मौसम खराब बना हुआ है।

भारतीय सेना ने कहा है कि यह 6 जवान 6 फरवरी से यहां फंसे हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश में आमतौर पर पश्चिमी कामेंग क्षेत्र और बाकी हिस्सों को विभाजित किया गया है। ज्ञात है कि भारतीय सेना की पूर्व कमान के पास सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश समेत 1348 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। लेकिन अब यह कमान 3 कोर में शामिल हो गई है।

Related posts

कोरोना से इटली में 24 घंटों के दौरान 1000 लोगों की मौत,अमेरिका में मामले 1 लाख के पार 

US Bureau

INDvsWI: आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान, भुवी-बुमराह की हुई वापसी

mahesh yadav

जाधव मामले में 13 सितंबर तक भारत को देना होगा जवाब

Pradeep sharma