featured यूपी राज्य

UP Election: सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया ब्राह्मणों का प्रबुद्ध सम्मेलन

Screenshot 2022 02 07 172720 UP Election: सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया ब्राह्मणों का प्रबुद्ध सम्मेलन

अमित गोस्वामी UP Election: सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया ब्राह्मणों का प्रबुद्ध सम्मेलनअमित गोस्वामी (मथुरा)

सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज गोवर्धन पहुंचे। जहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया और अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे ।

जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे सभी पार्टियों के नेता प्रचार प्रसार में कोई कमी नही छोड़ रहे। इसी क्रम में आज भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम सिंह के लिए सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा गोवर्धन पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी ठाकुर मेघश्याम के समर्थन में एक विशाल ब्राह्मण प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया।

1 UP Election: सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया ब्राह्मणों का प्रबुद्ध सम्मेलन

संबोधन के दौरान उन्होंने सपा, बसपा, आरएलडी, कांग्रेस पर जमकर हमला किया। और कहा कि कोरोना में जब भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर राशन चिकित्सा आदि सामिग्री बाँट रहे थे। तब अन्य पार्टियों के नेता भाई बहन की जोड़ी कहाँ थी, हमारे मुख्यमंत्री के पिता जी का स्वर्गवास हो गया उसके बाद भी वो अपने पिता के अंतिम दर्शन करने तक नही गए। प्रदेश की जनता के लिए दिन रात एक कर जगह जगह हालातों का जायजा लेते रहे। अपने संबोधन मे उन्होंने कांग्रेस को जर्जर इमारत बताते कहा कि ये इमारत कभी भी गिर सकती है। अबकी बार कांग्रेस एक भी सीट हासिल नही कर पायेगी। दिनेश शर्मा ने मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक वो चुप थी। आज वो बोल रही हैं की प्रदेश में बसपा की सरकार आएगी।

Screenshot 2022 02 07 172653 UP Election: सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया ब्राह्मणों का प्रबुद्ध सम्मेलन

मगर उनको नही पता कि जो उनकी पारम्परिक वोट थी। आज वो उनसे खिसके बीजेपी के पाले में आ चुकी है , इस लिए अबकी बार फिर पूर्ण बहुमत से योगी जी अपनी सरकार बना रहे हैं। इसी क्रम में आज मंच से वो ब्राह्मणों को साधते हुए नजर आए और कहा कि हम जातिवाद की राजनीति नही करते पर भाजपा प्रबुद्ध जानो की पार्टी है और आपके प्रत्याशी जो खुद के नाम मे श्याम जुड़ा है वो ठाकुर नही ब्राह्मण है इस लिए आगामी मतदान वाले दिन कमल के फूल के सामने बटन दबा कर मेघश्याम शर्मा को विजयी बनाये । मीडिया से बात करते हुए भी उन्होंने कहा कि वो प्रदेश में जगह जगह जनसभा कर रहे हैं और देख रहे हैं कि अबकी बार भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बना रही है।

Related posts

नीति आयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री

bharatkhabar

कांग्रेस नेता ललन कुमार ने अलग अंदाज में मनाया राहुल गांधी का बर्थडे

Shailendra Singh

आज आधी रात से पुराने नोटों के इस्तेमाल की छूट सीमा होगी समाप्त

Rahul srivastava