Aryan Khan Released: आज 28 दिन बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद मुंबई की आर्थर रोड़ जेल से रिहा हो गए हैं। शाहरुख खान अपने काफिले के साथ आर्यन खान को लेने खुद आर्थर रोड़ जेल पहुंचे थे।रिहाई होने के बाद आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान के साथ मन्नत के लिए रवाना हो गए हैं। जेल और शाहरुख के घर मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
#WATCH Aryan Khan released from Mumbai’s Arthur Road Jail few weeks after being arrested in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/gSH8awCMqo
— ANI (@ANI) October 30, 2021
आर्थर रोड जेल के अधिकारी के मुताबिक, आर्यन खान अपनी रिहाई से बेहद खुश दिखे। उन्होंने दूसरे कैदियों से मिलकर बात की और गले भी लगाया। इससे पहले आर्यन ने अधिकारियों से रिहाई का समय पूछा था। 2 अक्टूबर के छापे के बाद से आर्यन को लंबा वक्त जेल में बिताना पड़ा है। शाहरुख के लाडले के लिए ये आसान नहीं था। आगे की राह भी आसान नहीं है, क्योंकि आर्यन को सिर्फ जमानत मिली है केस से छुटकारा नहीं।
Aryan Khan walks out of Mumbai’s Arthur Road Jail few weeks after being arrested in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/tdYosUZ2nP
— ANI (@ANI) October 30, 2021
बता दें कि आर्यन को शुक्रवार को ही छोड़ने की बात हो रही थी, लेकिन बेल ऑर्डर अधिकारियों तक नहीं पहुंचा जिस कारण उन्हें एक रात और जेल में बितानी पड़ी। अब आज शाहरुख के बेटे आर्यन की घर वापसी होने जा रही है।
Aryan Khan’s release procedure has been completed: Mumbai’s Arthur Road Jail officials
Visuals from outside the Jail pic.twitter.com/NdpjGKhFRS
— ANI (@ANI) October 30, 2021
जूही चावला ने भरी आर्यन की जमानती
आपको बता दें कि शुक्रवार को शाहरुख खान की दोस्त जूही चावला ने आर्यन की जमानती भरी थी। उनके साथ इस प्रक्रिया में वकील सतीश मानशिंदे शामिल थे। आर्यन खान को जमानत की प्रक्रिया पूरी ना हो पाने की वजह से शुक्रवार रात भी आर्थर रोड जेल में बितानी पड़ी, लेकिन अब वह घर लौट रहे हैं।
मन्नत में जश्न जैसा माहौल
उधर, आर्यन खान की रिहाई से आज मन्नत में जश्न जैसा माहौल है। मन्नत के बाहर फैंस ने आकर आर्यन खान को वेलकम करना भी शुरू कर दिया है। फैंस बड़े बड़े पोस्टर लेकर आर्यन खान के घर आने का इंतजार कर रहे हैं। मन्नत के अंदर भी खुशी का माहौल है।