Breaking News featured यूपी

शुरू हुआ ‘कांग्रेस विजय निर्माण सेना’ अभियान, दो लाख पदाधिकारियों का होगा प्रशिक्षण

शुरू हुआ ‘कांग्रेस विजय निर्माण सेना’ अभियान, दो लाख पदाधिकारियों का होगा प्रशिक्षण

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 823 ब्लाकों में कमेटियां गठित कर दी हैं। वहीं 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों के बाद अब ग्राम सभा अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए कांग्रेस ने ‘प्रशिक्षण से पराक्रम नाम से महाअभियान’ शुरू किया है। इस अभियान की टैग लाइन ‘विजय सेना निर्माण’ है। 100 दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान 700 प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किये जायेंगे और करीब दो लाख पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा।

अभियान के तहत जिलावार प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। जिसमें जिले और शहर की कमेटी के सदस्यों के साथ ब्लॉक, न्याय पंचायत और वार्ड के अध्यक्ष प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके साथ ही साथ नगर अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष भी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। अगले 12 दिन में जिलावार प्रशिक्षण खत्म हो जाएगा। इसके बाद विधानसभा वार और ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

बता दें कि प्रशिक्षण शिविर में पांच विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी। बूथ मैनेजमेंट, साथ सोशल मीडिया के बेहतरीन उपयोग, कांग्रेस की विचारधारा, भाजपा- आरएसएस का सच और किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश का नाम की कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

Related posts

कोर्ट के बाहर पहुंचा राम रहीम का काफिला, अलर्ट पर पुलिस

Pradeep sharma

2022 के लिए सपा का थीम सॉन्ग रिलीज, ‘अखिलेश आ रहे हैं’ 

sushil kumar

फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू के आईएस से हैं संबंध?

Rahul srivastava