featured यूपी

कोरोना में पैरोल पर छूटे इतने कैदी गायब, जेल प्रशासन के पास नहीं कोई जानकारी

कोरोना में पैरोल पर छूटे इतने कैदी गायब, जेल प्रशासन के पास नहीं कोई जानकारी

गोरखपुर: जिले में कोरोना की पहली लहर के दौरान पैरोल पर छूटे 16 कैदी अपनी समय सीमा पूरी होने के बाद भी जेल वापस नहीं लौटे। जेल प्रशसान के मुताबित छह कैदी ऐसे है जो एक साल से फरार है। जेल प्रशासन को इन कैदियों की कहीं भी सूचना नहीं मिल रही है।

पहली लहर के बाद जब कोरोना की दूसरी वेव हमला किया तो जेल प्रशासन ने 22 कैदियों को 15 जुलाई तक की पैरोल पर छोड़ा था। जेल प्रशासन इन कैदियों को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है। अभी तीसरी लहर को लेकर इनकी पैरोल का समय बढ़ाया जा सकता है।

2020 में मार्च में कोरोना ने पहली बार भारत पर हमला किया था। उसी समय बंदियों की मुलाकात को बंद कर दिया गया था। इसके साथ बुजुर्ग कैदियों और अन्य कैदियों को जमानत देकर पैरौल पर छोड़ दिया गया था। यह सिलसिला दूसरी लहर तक जारी है। 2020 में 26 कैदियों को आठ हफ्ते के लिए पैरोल पर राहत दी गई थी।

अब जब इन कैदियों को अवधि पूरी हो गई है तब यह वापस नहीं आ रहे है। जेल प्रशासन के पास भी इनकी कोई जानकारी नहीं है। जिसको लेकर जेल प्रशासन चिंतित दिख रहा है।

Related posts

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हुआ हमला, SP समेत कई पुलिसवाले हुए घायल, माहौल हुआ तनावपूर्ण

Rahul

ईशा अंबानी की शादी से पहले संगीत फंक्शन में पहुंचे बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और कई बिजनेसमैन

Rani Naqvi

कर्नाटक में हो रही ज्यादती भाजपा को भविष्य में देगी बड़ी सीख: गहलोत

bharatkhabar