featured बिज़नेस मनोरंजन वीडियो

ईशा अंबानी की शादी से पहले संगीत फंक्शन में पहुंचे बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और कई बिजनेसमैन

mukesh ambani 1 ईशा अंबानी की शादी से पहले संगीत फंक्शन में पहुंचे बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और कई बिजनेसमैन

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद से 12 दिसंबर को मुंबई में होगी। शादी से पहले के फंक्शंस उदयपुर में हो रहे हैं। शादी से पहले संगीत फंक्शन में बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और कई बिजनेसमैन पहुंचे। फंक्शन अटेंड करने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान ने परफॉर्म किया। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम, करण जौहर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर जैसे सेलेब्स फंक्शन में दिखे। संगीत फंक्शन में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर मस्ती की। सबसे खास था ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस. ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी ने गुरु फिल्म के गाने पर डांस किया। जो काफी वायरल हो रहा है। दोनों स्टेज पर डांस करते दिखे। फैन्स ने काफी समय बाद दोनों को एक साथ परफॉर्म करते देखा। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

mukesh ambani 1 ईशा अंबानी की शादी से पहले संगीत फंक्शन में पहुंचे बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और कई बिजनेसमैन

 

बता दें कि ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख खान मुकेश अंबानी के समधी अजय पीरामल के साथ डांस कर रहे हैं। वो कभी खुशी कभी गम फिल्म के गाने ‘शावा-शावा’ पर डांस करते दिखे। शाहरुख खान का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंबानी परिवार भी डांस करते दिखा। शाहरुख खान अंबानी परिवार के हर फंक्शन में मौजूद रहते हैं। इस बार भी उन्होंने शानदार परफॉर्म करके सभी का मन जीत लिया। यही नहीं शाहरुख खान पत्नी गौरी के साथ भी डांस करते दिखे।

इससे पहले अंबानी परिवार ने सितंबर में इटली के लोक कोमो में ईशा की सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। जिसके बाद अक्टूबर में ईशा-आनंद की शादी की तारीख का एलान किया गया था। अंबानी परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था। ‘ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के मुंबई स्थित घर में 12 दिसंबर को होगी। जहां परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे। शादी भारतीय रीति रिवाज से होगी।

अंबानी और पीरामल परिवार पिछले 40 साल से दोस्त है। भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटिड के चेयरमैन हैं तो वहीं आनंद के पिता अजय पीरामल पीरामल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन हैं। मई में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान आनंद ने ईशा अंबानी को महाबलेश्वर मंदिर में प्रपोज किया था। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई कुछ महीने पहले ही हुई है। इससे पहले आकाश और श्लोका मेहता की सगाई हुई थी। ईशा के बाद आकाश अंबानी की शादी होगी। आकाश अंबानी की शादी 2019 में हीरा व्यापारी रसल मेहता की बेटी से होगी।

Related posts

आबकारी नीति में किया गया संशोधन, पुरानी व्यवस्था के आधार पर दुकाने होंगी आवंटित

lucknow bureua

अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, स्वागत में लगे ‘भारत माता की जय’ के नारे

Pradeep sharma

56 इंच का सीना दिखाना अब जरुरी नहीं, सेना सभी स्थिति ने निपटने के लिए तैयार- रक्षा मंत्री

Pradeep sharma