लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर काबू पाने और तीसरी लहर से लड़ने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं।
प्रदेश में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन
उत्तर प्रदेश ने कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में एक बार फिर रिकॉर्ड टीके लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी में एक दिन में 21 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है, जो एक रिकॉर्ड है। यही नहीं पांच करोड़ से अधिक कुल वैक्सीनेशन कर उत्तर प्रदेश ने देश व दुनिया में कीर्तिमान बना लिया है।
एक दिन में 21 लाख से अधिक वैक्सीनेशन कर प्रदेश सरकार ने बनाया रिकॉर्ड
05 करोड़ से अधिक कुल वैक्सीनेशन कर उत्तर प्रदेश ने देश व दुनिया में बनाया कीर्तिमान#UPNumber1 pic.twitter.com/mHKKUwgNNj
— Government of UP (@UPGovt) August 3, 2021
24 घंटे में मिले 65 नए मरीज
आज अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि, प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में उपचारित होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 34 है। उन्होंने बताया कि, वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 672 रह गई है, जिसमें से 449 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
एसीएस चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया कि, बीते 24 घंटों में 2,28,211 सैंपल की कोरोना जांच की गई और इसी के साथ अब तक कुल 6.62 करोड़ से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि, आज वर्तमान समय तक लगभग 15 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं।