featured यूपी

भाजपा ने की महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

State officials of Mahila Morcha declared

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार को कर दी। उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने 24 सदस्य प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। भाजपा कार्यालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों में 08 उपाध्यक्ष, 03 महामंत्री, 08 प्रदेश मंत्री और 5 अन्य पधिकारियों की घोषणा अन्य पदों पर की है।
भाजपा ने बरेली की डॉ निवेदिता श्रीवास्तव, मुरादाबाद की प्रिया अग्रवाल, कानपुर की रीता शास्त्री, लखनऊ की कल्पना तिवारी, गोरखपुर की अस्मिता चंद्र ठाकुर, रामपुर की दीक्षा गंगवार, आगरा की बबीता चौहान और बांदा की प्रमोद कुमारी राजपूत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है
इसी तरह प्रयागराज की डॉक्टर कृतिका अग्रवाल,बिजनौर की रश्मि रावल और जौनपुर की पूजा maurya को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा कासगंज की दीक्षा महेश्वरी, प्रयागराज की कविता यादव, गाजियाबाद की रुचि गर्ग, सहारनपुर की नूतन शर्मा, basti की डॉक्टर ममता पांडे, कानपुर की विजया तिवारी और और प्रयागराज की आकांक्षा सोनकर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
वहीं रानी का जायसवाल को कोषाध्यक्ष, रमन सिंह को प्रदेश कार्यालय प्रभारी, chetna pandey को प्रदेश मीडिया प्रभारी, सुचिता पाठक को प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख और सुमनलता जायसवाल को शोध विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

सिद्धू कितने बड़े पलटबाज? पढ़िए इन बयानों में

rituraj

बिहार: 24 घंटे में आए 12,359 नए मामले, 77 लोगों की मौत

pratiyush chaubey

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ कर रही है दर्शकों को जमकर एंटरटेन, जाने अब तक कमाई

Rani Naqvi