Breaking News featured देश भारत खबर विशेष राज्य

सिद्धू कितने बड़े पलटबाज? पढ़िए इन बयानों में

NAVJOT SINGH SIDDHU सिद्धू कितने बड़े पलटबाज? पढ़िए इन बयानों में

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आजकल सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं। कांग्रेस के महाधिवेशन में नवजोत ने जमकर बीजेपी पर हमला किया, यहां उन्होंने मोदी सराकर पर खूब टिप्पणीयां की। लेकिन इस दौरान वो यह बात भूल गए कि वह कभी इसी पार्टी का हिस्सा थे। कुछ समय पहले तक जब वो बीजेपी का हिस्सा थे तो कांग्रेस को खूब भला-बुरा बोलते थे, लेकिन महाधिवेशन के आखिरी दिन वो अपनी इन्हीं बातों से पलट गए। इसी कारण आजकल अपने बदले हुए इन्हीं तेवरों की वजह से सोशल मीडिया पर उपहास का हिस्सा बने हुए हैं। नीचे पढ़िए कब किसको क्या बोले नवजोत-

NAVJOT SINGH SIDDHU सिद्धू कितने बड़े पलटबाज? पढ़िए इन बयानों में

  1. 2013 में बीजेपी का हिस्सा रहते हुए उन्होंने कहा था- नरेंद्र भाई मोदी के साथ आकर मैं खुद को बड़ा भाग्यवान मानता हूं। मैं आपके सामने शीश झुकाता हूं। वो लोग आपके सामने कभी नहीं झुकते जो अकड़ में होते हैं। अकड़ना तो मर्दों की पहचान होती है। ये कांग्रेस वालों की पहचान है जम के लूटेंगे और तुम विरोध करोगे तो डट के कूटेंग। और 2018 में अपने बयान से पलटते हुए उनका बयान- मैं मनमोहन सिंह के सामने शीश झुकाता हूं। झुकते वो लोग आपके सामने कभी नहीं है जिनमें अकड़ होती है।
  2. 2013 में उन्होंने कहा था- नरेंद्र भाई के जन्म दिन पर यहां आना ठीक वैसा ही है जैसा कोई मिट्टी का ढेला गुलाबों की क्यारी में आ गया हो। जैसे कोई तिनका नर्मदा में बहता-बहता शिवलिंग के ऊपर टिक जाए। वैसे सिद्धू आज नरेंद्र भाई के जन्म दिन पर आकर महसूस कर रहा है। 2018 में उन्होंने कहा- कांग्रेस अधिवेशन में सिद्धू ने वही शेर का इस्तेमाल किया जो कभी नरेंद्र मोदी के लिए उन्होंने 2013 में कहा था। उन्होंने कहा कि सिद्दू कांग्रेस अधिवेशन में ठीक वैसा ही महसूस कर रहा है जैसे कोई तिनका नर्मदा में बहता-बहता शिवलिंग के ऊपर टिक जाए। वैसा सिद्धू महाकुंभ में आकर महसूस कर रहा है
  3. 2013 में उन्होंने कहा था- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरदार है ये मैं नहीं कह सकता। 2018 में उन्होंने कहा- मनमोहन सिंह जी आप सरदार भी हैं और असरदार भी हैं।
  4. 2013 में उन्होंने कहा था- कांग्रेस, मुन्नी से ज़्यादा बदनाम है। अब तो ख़ुद मुन्नी भी इन पर शर्मिंदा है। 2018 में उन्होंने कहा- कांग्रेस कोई बर्फ की कली नहीं है जो पिघल जाएगी। कांग्रेस 70 साल पुरानी पार्टी है। इसे हिलाना आसान नहीं।
  5. 2013 में उन्होंने कहा था- जब भारत माता का चीरहरण हो रहा है। जब भारत माता की लाज, भारत माता की शान उनका गौरव और सिर का पल्लू उछल रहा हो और ये कांग्रेस वाले 50 साल से ऐसा कर रहे हो तो हमें प्रण करना होगा की आजादी की शाम नहीं होने देंगे। जब तक तन में एक लहू भी बाकी है भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे। 2018 में उन्होंने कहा- हम कांग्रेसियों को प्रण करना होगा की आजादी की शाम नहीं होने देंगे। जब तक तन में एक लहू भी बाकी है भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे।
  6. 2013 में उन्होंने कहा था- मौनी बाबा…मौनी बाबा…मोबाइल साइलेंट मोड़ पर करना हो तो उसे मनमोहन सिंह मोड़ पर कर दो। बोलो सही है की नहीं है। 2018 में उन्होंने कहा- मनमोहन सिंह। जो आपके मौन ने कर दिया वो बीजेपी का शोर शराबा नहीं कर पाया।
  7. 2013 में उन्होंने कहा था-नरेंद्र भाई का कद दोगुन- तिगुना हर दिन बढ़ रहा है। आज अनिल अंबानी, धीरूभाई अंबानी से भी उनका कद अमीर हो गया है। 2018 में उन्होंने कहा- कमाए होंगे अम्बानियों ने पैसे बने होंगे बड़े-बड़े सेठ। यदि किसी ने 20 साल में सबसे ज्यादा इज्जत कमाई है तो वो है हमारी अध्यक्षा सोनिया गांधी।
  8. 2013 में उन्होंने कहा था- मेरी एक ही तमन्ना इच्छा है। एक ही लालसा है कि भारतीय जनता पार्टी वाले लाल किले पर तिरंगा फैराते दिखाई दे। 2018 में उन्होंने कहा- अपने पूर्वजों का आशीर्वाद है। जब तक मेरे बदन में लहू होगा तब तक मैं राहुल भैया से लाल किले पर झंडा फहराए बिना नहीं मानूंगा मैं।
  9. 2013 में उन्होंने कहा था- बुलबुला चाहे छोटा हो लेकिन पानी के ऊपर वह जीता है। नरेंद्र मोदी का जीवन भी इसी तरह है। 2018 में उन्होंने कहा- कांग्रेस के अधिवेशन का ये पल ठीक उस बुलबुले की तरह है जो पानी के ऊपर होता है। ये पल मेरे लिए भी ठीक उसी तरह है।
  10. 2013 में उन्होंने कहा था- है अंधेरा बहुत। उजाला होना चाहिए सूरज निकलना चाहिए। जैसे भी हो मौसम बदलना चाहिए। जो लोग बदलते हैं नकाब उनका जनाजा निकलना चाहिए। (ये बात सिद्धू ने कांग्रेस के लिए कही थी) 2018 में उन्होंने कहा- है अंधेरा बहुत। उजाला होना चाहिए सूरज निकलना चाहिए। जैसे भी हो मौसम बदलना चाहिए। जो लोग बदलते हैं नकाब उनका जनाजा निकलना चाहिए। (यही बात दोबारा सिद्धू ने बीजेपी के लिए कही।)

 

Related posts

राहुल के हिंदुत्व वाले बयान पर BJP का पलटवार, समीर सिंह बोले- राहुल गांधी अंधे हो गए हैं

Saurabh

पहली बार भाजपा की मणिपुर में बनेगी सरकार, बीरेन सिंह आज लेंगे शपथ

shipra saxena

वित्त मंत्री ने किया बजट पेश, हमारा मूल मंत्र सुधार, प्रदर्शन और रूपांतरण

lucknow bureua