featured देश

पहली बार भाजपा की मणिपुर में बनेगी सरकार, बीरेन सिंह आज लेंगे शपथ

BIREN SINGH पहली बार भाजपा की मणिपुर में बनेगी सरकार, बीरेन सिंह आज लेंगे शपथ

इंफाल। विधानसभा चुनावों में बहुमत ना मिलने के बाद मंगलवार को जहां गोवा में भाजपा ने निर्दलीय के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाई तो वहीं आज मणिपुर में भी भाजपा पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। मणिपुर की राज्यपाल नजम हेपतुल्ला आज एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी।

BIREN SINGH पहली बार भाजपा की मणिपुर में बनेगी सरकार, बीरेन सिंह आज लेंगे शपथ

बताया जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह भी शामिल होंगे। तो वहीं शाह एक रोड शो करके मणिपुर की जनता को उनकी सरकार बनाने के लिए शुक्रिया अदा करेंगे। हालांकि मणिपुर में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था जिसके बाद गवर्नर ने भाजपा विधायक दल के नेता बीरेन सिंह को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

बीरेन सिंह बनेंगे मणिपुर के मुख्यमंत्री:-

जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 1 बजे शुरु होगा। हालांकि मुख्यमंत्री के साथ कितने और मंत्री गोपनीयता की शपथ लेंगे इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नगा पीपुल्स फ्रंच के 4 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार के गठन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों का समर्थन मिलने का दावा पेश किया है।

बता दें कि मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीट है लेकिन चुनाव के नतीजों में कोई भी पार्टी बहुमत का जादुई आकड़ा नहीं छू पाई। भाजपा के खाते में 20 तो वहीं कांग्रेस पार्टी के खाते में केवल 26 सीटें ही आईं। वहीं एक दिलचस्प बात ये है कि गोवा के बाद मणिपुर ऐसा दूसरा राज्य होगा जहां पर हालिया चुनाव नतीजों में भले ही भाजपा एक बड़े दल के रुप में नहीं आई लेकिन दोनों ही राज्यों में उसने गठबंधन की सरकार बनाई।

Related posts

पंजाब-हरियाणा के बाद यूपी के किसानों ने प्रदर्शन में झोंकी जान, भारतीय किसान यूनियन ने सड़को को किया जाम

Trinath Mishra

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, रेप पीड़ितों पर दिए बयान पर मांगा जवाब

Rahul

भारतीय समाज में एक महिला को कई रूढ़ियों का सामना करना पड़ता है: मंदिरा बेदी

Trinath Mishra