Breaking News यूपी

लखीमपुर दौरे के बाद प्रियंका गांधी का ट्वीट, कहा- कान खोल कर सुन लें भाजपा के गुंडे..

लखीमपुर दौरे के बाद प्रियंका गांधी का ट्वीट, कहा- कान खोल कर सुन लें भाजपा के गुंडे..

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को लखीमपुर पहुंचीं। जहां उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अभद्रता का शिकार हुई महिला से मुलाकात की। अनीता यादव नाम की इस महिला के साथ बदसलूकी का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया।

भाजपा कर रही लोकतंत्र का चीरहरण

प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा कि लोकतंत्र का चीर हरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोल कर सुन लें। महिलाएं प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री भी बनेंगी। अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार जल्द ही शिकस्त खाएगी। अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गई हिंसा की शिकार अपनी सगी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगी।

यूपी में नहीं बचा लोकतंत्र

इसके पहले लखीमपुर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने अनीता यादव से मुलाकात की। फिर उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्थिति बिल्कुल लोकतंत्र के विपरीत है। यूपी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं हुई है, वहां चुनाव रद्द कर देना चाहिए। इस पर प्रशासन भी चुप है। नामांकन पत्र फाड़ना बिल्कुल गलत है, चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है। ऐसे माहौल में महिलाओं के साथ अभद्रता बहुत ही शर्मनाक है। देश की हर महिला को इस के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए।

Related posts

यूपी में कास्ट क्राइम करप्शन के आधार पर राजनीति होती थी : सुनील बंसल

Shailendra Singh

पीएम नरेंद्र मोदी एक दिन के दौरे पर पहुंचे कच्छ, आज करेंगे डिसेलिनेशन प्लांट का उद्धाटन

Aman Sharma

IS सरगना अबु बक्र अल बगदादी ने पहली बार जारी की खुद की तश्वीर, वीडियो में आया सामने

bharatkhabar