featured यूपी

केंद्रीय राज्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों से कही बड़ी बात  

केंद्रीय राज्य मंत्री ने लगाया जनता दरबार, अधिकारियों से कही बड़ी बात  

फतेहपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री और फतेहपुर सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने शनिवार को निरीक्षण भवन में जनता दरबार का आयोजन किया। यहां पर आए लोगों ने अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा, जिस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

केंद्रीय राज्‍य मंत्री ने इस दौरान कहा कि, अधिकारियों को लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए, जिससे जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे और सबका साथ-सबका विकास हो सके। समाधान दिवस में आज बिंदकी से सबसे ज्यादा पीड़ित पहुंचे, जबकि सदर से दो और खागा से एक शिकायतकर्ता पहुंचे।

जमीनी विवाद की शिकायतें

बिंदकी तहसील के औरेसीखेड़ा थाना औंग के रहने वाले ननका पुत्र राजाराम, मुंशीलाल पुत्र मान, पुत्तीलाल पुत्र रामसजीवन, प्यारेलाल ने बताया कि उनकी जमीन को जबरन रामखेलावन पुत्र दर्शन कब्जा कर रहा है। मामले पर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

मंत्री साध्‍वी निरंजन ने दिए कार्रवाई के निर्देश

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से शिकायत करते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी रामखेलावन ने अपनी जमीन बीते कुछ दिन पहले बेच दी थी। इसके बाद वह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी ने मौके पर माप करने के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को भेजा, लेकिन आरोपियों ने दोनों से सांठगांठ करते हुए उन्हें मौके तक जाने ही नहीं दिया। ऐसे में अधिकारियों के आदेश के बाद भी पीड़ित पक्ष के साथ न्याय नहीं हो रहा है। इस पर राज्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related posts

भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार देखने को मिल रहा : योगी आदित्यनाथ

Shailendra Singh

इस राज्य के स्कूलों में अभिभावकों को सिर्फ ट्यूशन फीस देनी होगी

Rani Naqvi

सीएम योगी ने उनवल में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री किट

Shailendra Singh