featured यूपी

यूपी में कास्ट क्राइम करप्शन के आधार पर राजनीति होती थी : सुनील बंसल

कास्ट क्राइम करप्शन के आधार पर राजनीति

Brij Nandan

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने रविवार को लखनऊ के क्राईस्ट चर्च कालेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कास्ट क्राइम और करप्शन के आधार पर राजनीति होती थी। यूपी में बढ़ते अपराध पर चिंता होती थी। जातीय राजनीति और भष्टाचार पर चर्चा होती थी। यही उत्तर प्रदेश की पहचान बन गयी थी। लेकिन आज भाजपा सरकार के कारण यूपी में बदलाव आया है। अपराध पर अंकुश लगा है। अपराधियों और माफियाओं पर अंकुश लगा है।

 

प्रदेश महामंत्री ने कहा युवाओं की ताकत से देश आज आगे बढ़ रहा है। भाजपा सरकार में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को फायदा हुआ। मोदी के नेतृत्व में लीडरशिप मिली है। विश्व के कल्याण के लिए काम हो रहा है। भाजपा अपने कामकाज से सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा के ढ़ाई करोड़ सदस्य सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं।

भारत स्वच्छ रहेगा तभी भारत स्वस्थ रहेगा

सुनील बंसल ने कहा कि भारत स्वच्छ रहेगा तभी भारत स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर को आधुनिक और सुविधा युक्त बनाना। हर गांव तक सुविधाएं पहुंचाना यह हमारी न्यू इंण्डिया की कल्पना है। न्यू इंडिया का मतलब है स्वच्छ भारत, सुन्दर भारत और एक स्वच्छ भारत है। न्यू इंडिया केवल झाडू लगाकर स्वच्छता का अभियान नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर के साथ स्वस्थ्य शहर भी होना जरूरी है। जो शहर सुंदर, स्वच्छ होता है वहां आने वालो की संख्या बढ़ जाती है। वैश्विककरण के दौर में भारत खड़ा हुआ है। एक नए भारत की कल्पना नरेन्द्र मोदी ने किया है। 150 करोड़ होने पर कैसे आगे बढ़ेगा भारत, इसकी सोच भी मोदी रखते है। प्रधानमंत्री ने खादी खरीदने के कहा था, आज खादी की सेल बढ़ गयी है। भारत को सिर्फ सरकार के माध्यम से आगे नही बढ़ाया जा सकता है।
प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुनील बंसल का कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बुके और शाल देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के प्रभारी व सांसद सुब्रत पाठक भी मौजूद रहे।

Related posts

पंचतत्व जीवन का आधार, भविष्य के लिए इनका संरक्षण करें

Shailendra Singh

GST से लोगों को मिलेगा फायदा- मनोहर पर्रिकर

Pradeep sharma

कट सकते हैं मौजूदा 40 विधायकों के भी टिकट

piyush shukla