featured यूपी

लखनऊः शायर मुनव्वर राना की बेटी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊः शायर मुनव्वर राना की बेटी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

लखनऊः मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा राना ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उरूसा राना उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की मध्य जोन इकाई की उपाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ धरने के दौरान उनके साथ दुर्व्यहार किया था।

उरूसा का आरोप है कि जब वह गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन से पहले प्रियंका का अभिवादन करने उनके नजदीक पहुंचीं तो लल्लू ने उन्हें बेइज्जत करके वहां से हटने को कहा। जबकि इस बारे में लल्लू ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

उरूसा ने कहा कि जब लखनऊ में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन की बारी थी तब लल्लू उनसे सहयोग मांगते थे। आज जिस तरह उन्होंने बर्ताव किया उससे वह बहुत आहत हैं।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उरूसा के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। उरूसा पार्टी की सम्मानित पदाधिकारी हैं और उनका अपमान करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। लल्लू ने कहा कि बल्कि खुद उन्होंने ही प्रियंका से उरूसा का परिचय कराया था। उरूसा खुद को जहां से हटाए जाने की बात कर रही हैं वहां प्रियंका के अलावा किसी और को नहीं बैठना था।

Related posts

देश के किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, खरीफ फसलों पर बढ़ाई MSP

pratiyush chaubey

AIADMK दोनों धड़ आज हो सकते हैं एक

Pradeep sharma

यूपी में रैलियों का रैला, पीएम मोदी सहित राहुल करेंगे चुनावी जनसभा

shipra saxena