featured यूपी

लखनऊ: अखिलेश यादव ने BJP-RSS पर साधा निशाना, कहा यूपी में दो सरकारें चल रही है, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ: अखिलेश यादव ने BJP-RSS पर साधा निशाना, कहा यूपी में दो सरकारें चल रही है, पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा देश में दो सरकारें चल रही है। एक सरकार को बीजेपी चला रही तो दूसरी सरकार आरएसएस की। बीजेपी लगातार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।संघ समाज में बटवारें की स्थिति पैदा कर रहा है। इन दोनों के लोगों के बीच जनता और विपक्ष के लोग पिस रहे है।

यूपी में कानून का मजाक बन रहा-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा जिनपर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी वह कानून का मजाक बना रहे है। न्याय तो दूर की बात है उल्टा सरकार अत्याचार कर रही है। पूरे प्रदेश में अपराधियों ने आंतक मचा रखा है। बीजेपी ने यूपी में लोकतंत्र की हत्या की है।

2022 में लोग सपा को सत्ता में चाहते है-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने आगे कहा समाजवादी पार्टी बीजेपी के अत्याचार के आगे झुकने वाली नहीं है। हम लोकतंत्र को बचाने का संघर्ष कर रहे है। बीजेपी लगातार विपक्ष को कुचलने का काम कर रही है। वहीं संघ भी बीजेपी के दुष्प्रचार को हवा देने का काम कर रहा है। समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से 2022 का चुनाव लड़ेगी। जनता भी 2022 में सपा को सत्ता में देखना चाहती है।

Related posts

 वाहन चालकों से चालान का दबाव बनाकर वसूली करने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड

sushil kumar

आतंकी बुरहान के पिता ने श्री श्री के आश्रम में कराया इलाज, पोस्ट की तस्वीर

shipra saxena

केजरीवाल बोले करेंसी नोटों पर हो गणेश-लक्ष्मी की फोटो, BJP ने किया पलटवार बोले अयोध्या के राम मंदिर जाने से किया था इनकार

Rahul