featured देश

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

heavy rain दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

एक बार फिर से मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता दिखा है। जहां राजधानी दिल्ली में मॉनसून के दस्तक देने के साथ मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली-NCR में कई जगहों पर बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज दिनभर रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला जारी रहेगा।

पहाड़ों पर बारिश से भूस्खलन से तबाही

बता दें कि उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की एंट्री होने के साथ तापमान में गिरावट आई है। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। जबकि पहाड़ों पर भारी बारिश से भूस्खलन और बादल फटने से तबाही मची हुई है। वहीं भारी बारिश से यूपी, बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति भी है।

इस बार सबसे अंत में आया मानसून

बताया जा रहा है कि पिछले 19 सालों में मानसून इस बार दो सप्ताह की अधिक देरी से दिल्ली पहुंचा है। आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है, और 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। लेकिन इस बार दिल्ली में मानसून सबसे अंत में आया है।

वहीं मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों के लिए दिल्ली-NCR के अलग अलग हिस्सों में बारिश होगी।

Related posts

लोकसभा के बाद पीएम मोदी देंगे राज्यसभा में जवाब

kumari ashu

पाकिस्तान को भारत ने दिया सीजफायर पर मुंहतोड़ जबाब

piyush shukla

सिद्धू और दलेर मेहंदी पटियाला जेल की एक ही बैरक में , दोनों को रखा एक साथ

Rahul