featured देश

10 जुलाई तक गर्मी से मिलेगी राहत , उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में आएगा मानसून !

अभी और सताएगी उमस, कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी के आसार
पिछले कुछ दिनों से गर्मी का कहर लगातार जारी है। मानसून ना आने के कारण लोगों को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब एक राहत भरी खबर सामने आई है।
10 जुलाई तक पहंुचेगा मानसून 
मौसम विभाग की माने तो आने वाली 10 जुलाई को राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पहंुच जाएगा। हालांकि दिल्ली में पिछले 15 सालों में इस बार मानसून सबसे लेट पहुंचेगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और इलाकों के साथ दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है।
WEATHER 10 जुलाई तक गर्मी से मिलेगी राहत , उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में आएगा मानसून !
अभी हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि जून के महीने में देश में समय से पहले ही मानसून आ गया था। जिसके चलते अब कई इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। उत्तर भारत के राज्यों में पारा सामान्य से 7 डिग्री तक ऊपर चला गया।
मौसम विभाग की माने तो इस बार मानसून समय से पहले ही आ गया है। हालांकि इससे पहले देश में मानसून जुलाई अंत या अगस्त की शुरुआत तक पूरे देश मे पहंुचनें के बाद  रूकता था। लेकिन इस बार मानसून पहले ही रूक गया है।

Related posts

हरियाणा : भिवानी में पहाड़ दरकने से हुआ बड़ा हादसा, अब तक 4 की मौत, मलबे में दबे कई लोग

Rahul

भाजपा महिला मोर्चा लखनऊ महानगर टीम घोषित

Shailendra Singh

बिहार के सीएम नितीश कुमार और 15 लोगो के खिलाफ केस दर्ज, पंचायत चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी

Aman Sharma