featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Stars, Horoscope, Acharya Rajendra Tiwari, Daily Horoscope, Vaishnavi Astrology Center Bareilly, Bhagwat Katha Prabhakar, Astrologer

लखनऊ: कोई भी काम करने के लिए हमें सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन की जरूरत होती है। दिन के 24 घंटे कैसे महत्वपूर्ण बनाए जाएं, किन कार्यों को किया जाए और कहां हमें सावधान रहने की जरूरत है ? यही जानने में दैनिक राशिफल हमारी बहुत मदद करता है। आइए जानते हैं 6 जुलाई 2021 का दिन अलग-अलग राशियों के लिए कैसा रहने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

06 – जुलाई- 2021:

पंचांग

मास  : आसाढ़

पक्ष   : कृष्ण

वार  : मंगलवार

तिथि : द्वादशी

नक्षत्र : कृत्तिका

करण : कौलव

योग  : शूल

सूर्योदय : 05:17:44

सूर्यास्त : 19:04:01

ऋतु     :  वर्षा

अभिजित : 11:43:19 – 12:38:25

राहु काल : 15:37:26 – 17:20:43

मेष राशि: आज का दिन शुभ कारी रहेगा। कई समय से चल रही योजना में आज सफलता का योग हैं। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात का योग बनेगा। माता के स्वस्थ के प्रति सचेत रहें। घर मे मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। अनायास धन लाभ का योग बनेगा। पड़ोसी से वाद विवाद ना करें वरना धन हानि का योग बन सकता है।

मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। शारीरिक कष्ट का आज योग बनेगा। कोई भारी बजन दार समान को अकेले ना उठायें। परिवार में अपने से छोटे बहन या भाई से आज विवाद ना करें।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में सन्तान प्राप्ति के योग बनेंगे। लम्बे समय से फसा हुवा धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापार में लाभ में लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिए उत्तम रहेगा। लम्बे समय से चल रही स्वस्थ से संबंधित समस्या में आराम मिलेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: आज का दिन बहुत सामान्य रहेगा। माता जी के स्वाथ्य के प्रति चिंता हो सकती है। परिवार में अशांति का वतावरण बना रहेगा। मित्र वर्ग का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार के नये मार्ग खुलेंगे। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। पिता को शारिरिक कष्ट हो सकता है। अतः पिता के साथ वाहन में ना बैठे।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी कागज में दस्तख़त करने से पूर्व उस को ध्यान से जरूर पढ़ लें वरना धन हानि का योग बन सकता है। मार्ग में मिले किसी संत का अपमान ना करें।

मकर राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति चिंता हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। ससुराल से कोई शुभ संकेत मिल सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का योग बनेगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए शुभ कारी रहेगा। धन प्राप्ति के नये मार्ग खुलेंगे। व्यापार में लाभ का योग बनेगा। परिवार में मंगलकार्य के योग बनेंगे।

Related posts

बर्थडे स्पेशल-टूटे दिलों की आवाज ने बनाया अरिजीत सिंह को महान गायक

mohini kushwaha

नई ताकत के साथ उभर रहा किसान आंदोलन, राकेश टिकैत के समर्थन में आए कई नेता

Aman Sharma

रिश्वत लेते रंगो हाथ पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी, ये तरकीब आई काम

Aditya Mishra