featured यूपी

भाजपा महिला मोर्चा लखनऊ महानगर टीम घोषित

भाजपा महिला मोर्चा लखनऊ महानगर टीम घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी ने गुरूवार को महानगर की टीम की घोषणा की। भाजपा महानगर कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार शिवा पाण्डेय, अंजली सिंह, भूमि कक्कड़, प्रतिभा सिंह रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अर्चना साहू और रीना चैरसिया को महामंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा उमा मिश्रा, अनीता वर्मा, शहिदा खान, बबिता सक्सेना को मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार प्रियंका चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष एवं रश्मी सिंह को कार्यालय मंत्री, सुधा सिंह को मीडिया प्रभारी तथा दीप्ति मूलचंदानी को सोशल मीडिया प्रभारी, अभिरूचि बाजपेयी को शोध विभाग, भारती द्विवेदी, रेनू बाजपेयी, साधना कपूर, रेशमा निगम, मीनू सक्सेना, विनीता सक्सेना, रेनू श्रीवास्तव, चारूल रमानी,विनीता तिवारी को कार्यसमिति सदस्य घोषित किया गया है।

Related posts

पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा, 30 लाख की हेरोइन बरामद

yogesh mishra

यूपी चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

bharatkhabar

उत्तराखंड की राजनीति में सत्ता के वास्ते, घर वापसी के रास्ते

Rani Naqvi