featured देश

10 जुलाई तक गर्मी से मिलेगी राहत , उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में आएगा मानसून !

अभी और सताएगी उमस, कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी के आसार
पिछले कुछ दिनों से गर्मी का कहर लगातार जारी है। मानसून ना आने के कारण लोगों को बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब एक राहत भरी खबर सामने आई है।
10 जुलाई तक पहंुचेगा मानसून 
मौसम विभाग की माने तो आने वाली 10 जुलाई को राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पहंुच जाएगा। हालांकि दिल्ली में पिछले 15 सालों में इस बार मानसून सबसे लेट पहुंचेगा। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और इलाकों के साथ दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है।
WEATHER 10 जुलाई तक गर्मी से मिलेगी राहत , उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में आएगा मानसून !
अभी हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि जून के महीने में देश में समय से पहले ही मानसून आ गया था। जिसके चलते अब कई इलाकों में गर्मी बढ़ गई है। उत्तर भारत के राज्यों में पारा सामान्य से 7 डिग्री तक ऊपर चला गया।
मौसम विभाग की माने तो इस बार मानसून समय से पहले ही आ गया है। हालांकि इससे पहले देश में मानसून जुलाई अंत या अगस्त की शुरुआत तक पूरे देश मे पहंुचनें के बाद  रूकता था। लेकिन इस बार मानसून पहले ही रूक गया है।

Related posts

सीएम रावत ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा

Rani Naqvi

UP में ऑक्सीजन की रिकॉर्ड सप्लाई, यहां पढ़िए पूरा हिसाब-किताब

Shailendra Singh

सलमान खान की इस एक्ट्रेस के पास नहीं बचे चाय तक पीने के पैसे, इन फिल्मों में किया काम

mohini kushwaha