featured खेल

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से बस एक गोल दूर हैं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

ronaldo वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से बस एक गोल दूर हैं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो

फ्रांस के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहे मैच में दोनों गोल करके दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सर्वाधिक इंटरनेशनल गोल करने के इरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

रोनाल्डो के अब 109 इंटरनेशनल गोल

वहीं इस ड्रॉ मैच के साथ ही पुर्तगाल यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। और रोनाल्डो के अब अली देइ के बराबर 109 इंटरनेशनल गोल हो गए हैं। उन्होंने दोनों गोल पेनल्टी पर किए। यूरो चैंपियनशिप में अब उनके कुल 14 गोल हो गए हैं। अली ने 1993-2006 के बीच 149 मैचों में 109 गोल किए थे। जबकि रोनाल्डो ने 178 मैचों में ये आंकड़ा छुआ है।

17 साल पहले किया था पहला गोल

दरअसल रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए पहला गोल 17 साल पहले यूरो 2004 में किया था। जब उनकी टीम ग्रुप राउंड में ग्रीस से 1-2 से हार गई थी। दूसरी तरफ फ्रांस के लिए दोनों गोल करीम बेंजेमा ने दागे, जो टूर्नामेंट में उनके पहले गोल ही हैं। तो रोनाल्डो ने पहली बार फ्रांस के खिलाफ कोई गोल किया। फ्रांस का अंतिम-16 में सामना स्विट्जरलैंड और पुर्तगाल का बेल्जियम से होगा।

रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय गोल 

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफायर में 31 गोल दागे हैं। जबकि विश्व कप क्वालिफायर में 31, अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में 19, यूरो कप में 14, विश्व कप में 7, यूईएफए नेशंस लीग में 5, कंफेडरेशन कप में 2 गोल दागे हैं।

जर्मनी ने भी हंगरी को ड्रॉ पर रोका

उधर जर्मनी ने भी हंगरी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक कर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया, जबकि हंगरी बाहर हो गया। अब उसका सामना इंग्लैंड से होगा। लियोन गोरेज़्का ने 84वें मिनट में गोल दागा, जो 58वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरे थे। इससे पहले टीमो वर्नर का शॉट रोक लिया गया था।

Related posts

3 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक अप्रैल तक रहेगा रूट डायवर्जन, गंगा पुल की होगी मरम्मत

sushil kumar

अदालती बहस के बाद आया फैसला-जाने कितनी मिली सजा

mohini kushwaha