featured धर्म

3 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

aaj k rashifal

Aaj Ka Rashifal: 3 दिसंबर 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से शनि देव की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, उचित होगा कि अपनी जरूरी जिम्मेदारी को पूरा करें। व्यस्थता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद संभव है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

मिथुन
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा।

कर्क
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

सिंह
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

कन्या
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताए नुकसान हो सकता है।

तुला
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सावधान रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं आप इस तरह हताश हो कर न बैठें, अन्यथा आप के साथ कई अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेहनत से कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल में बार बार खराब हो रही मशीनरी से परेशान रहेंगे, मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

मकर
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान पर ध्यान दें। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ न बोलें अन्यथा आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

कुंभ
कम तो टालना बंद कर दें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता हैं।

मीन
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 3 दिसंबर 2022 शनिवार का दिन है। मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष एकादशी 05:34 AM, Dec 04 तक है ।सूर्य वृश्चिक राशि में योग-व्यातीपात , करण-वणिज और विष्टि मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 3 दिसंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • आज की तिथि
  • तिथि- एकादशी 05:34 AM, Dec 04 तक
  • नक्षत्र -रेवती 06:16 AM, Dec 04 तक
  • करण-वणिज और विष्टि
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-सिद्धि
  • वार-शनिवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:56 AM
  • सूर्यास्त– 5:36 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 2:33 PM, 3 दिसंबर
  • चन्द्रास्त- 3:14 AM,4 दिसंबर
  • राहु काल -09:36 AM से 10:56 AM तक

Related posts

जम्मू कश्मीर में आपरेशन ऑल आउट जारी, दोबारा फायरिंग शुरू

Ravi Kumar

पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने किया एक आरोपी को गिरफ्तार

Ankit Tripathi

CRPF को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए विशेष प्रयास हुए हैं: केंद्रीय गृह मंत्री

bharatkhabar