#Meerut Breaking News featured यूपी

किसान पंचायत के सहारे यूपी जीतने में जुटी कांग्रेस, आज मेरठ में होंगी प्रियंका

किसान पंचायत के सहारे यूपी जीतने में जुटी कांग्रेस, आज मेरठ में होंगी प्रियंका

मेरठ: किसान पंचायत के माध्यम से लगातार प्रियंका गांधी यूपी में दौरे कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों को इन आयोजनों से पंख लगाने की तैयारी हो रही है। इसी क्रम में रविवार को कांग्रेस महासचिव मेरठ में किसानों को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर महा पूजन की विधि, जानिए कैसे करें महादेव को प्रसन्न

28 जिलों को साधने की योजना

किसान आंदोलन और तीनों कानूनों के खिलाफ लगातार विरोध का दौर जारी है। इसी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी पश्चिमी यूपी के 28 जिलों में किसान पंचायत का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार और योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाता है।

सरधना में होगी किसान पंचायत

प्रियंका गांधी आज सरधना के कैली गांव में होने वाली सभा को संबोधित करेंगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे। पश्चिमी यूपी में प्रियंका की यह चौथी सभा होने वाली है। सहारनपुर में 10 फरवरी को जनसभा हुई थी, इसका आयोजन नेता इमरान मसूद ने किया था। इसके बाद से लगातार सभाओं का दौर जारी है।

किसान के सहारे कांग्रेस

इस आंदोलन को समर्थन देकर विपक्ष सरकार को घेरने को साथ-साथ जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की कोशिश में है। तीनों किसान कानूनों का विरोध करते हुए पिछले 100 दिनों से किसान दिल्ली के बार्डर पर बैठे हुए हैं। उनकी मांग अभी भी वैसे ही बनी हुई है, सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

इस पंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरा जोर लगा रहे हैं। इसके लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। यह पंचायत दोपहर 12 बजे होनी है।

Related posts

बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ को कोर्ट ने किया ‘बाइज्जत बरी’

shipra saxena

बिहार के हाई-वे पर मौत का तांडव, बेगूसराय में सनकी बाइक सवारों ने 30 किमी तक की फायरिंग, 11 लोंगो को मारी गोली , 1 की मौत

Rahul

अवमानना नोटिस के बावजूद सुप्रीम कोर्ट में पेश नहीं हुए जस्टिस कर्णन

Rahul srivastava